गाजियाबाद के कारगिल चौक का सुंदरीकरण कार्य अधूरा लोगों ने की शिकायत
वैशाली जज कॉलोनी स्थित कारगिल चौक के सुंदरीकरण का काम तीन महीने से अधूरा पड़ा है, जिससे निवासियों में नाराजगी ...और पढ़ें

गाजियाबाद के कारगिल चौक का सुंदरीकरण कार्य अधूरा लोगों ने की शिकायत ( एआई जेनरेटेड इमेज )
HighLights
कारगिल चौक का सुंदरीकरण कार्य तीन माह से रुका है।
अधूरा निर्माण राहगीरों के लिए दुर्घटना का खतरा बना हुआ है।
नगर निगम ने जल्द काम शुरू करने का आश्वासन दिया है।
शोभित शर्मा, साहिबाबाद। वैशाली जज कॉलोनी स्थित कारगिल चौक के सुंदरीकरण का काम लगभग तीन महीने से बंद होने की शिकायत निवासियों ने की है।
वसुंधरा सेक्टर-15 निवासी संदीप गुप्ता ने बताया कि वीर शहीदों की स्मृति से जुड़े महत्वपूर्ण चौक पर अधूरा निर्माण, बांस-बल्लियों का ढांचा और चारों ओर बिखरा मलबा दिखाई दे रहा है, जिस स्थान को शहीदों के सम्मान में भव्य स्वरूप दिया जाना था, उसकी ऐसी स्थिति बेहद दुर्भाग्यपूर्ण है।
शहीदों का सम्मान केवल उद्घाटन समारोह और तस्वीरें खिंचवाने तक ही सीमित नहीं रहना चाहिए। अधूरा निर्माण राहगीरों एवं वाहन चालकों के लिए दुर्घटना का खतरा भी पैदा कर रहा है।
नगर निगम को तत्काल स्थिति स्पष्ट कर निर्माण कार्य दोबारा शुरू कराना चाहिए। नगर निगम निर्माण विभाग के मुख्य अभियंता एनके चौधरी ने बताया कि वर्षा के मौसम में काम रुका था। जल्द ही इसको शुरू कराया जाएगा।
यह भी पढ़ें- सऊदी अरब में नौकरी का सपना यूपी के युवक को पड़ा भारी, एक कॉल और चले गए 6.5 लाख रुपये