विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

गाजियाबाद के मेरठ रोड इंडस्ट्रियल एरिया की बदलेगी सूरत, ₹7.42 करोड़ के टेंडर जारी, जलभराव से मिलेगी राहत

Published: Wed, 16 Sep 2026 01:55 AM (IST)

गाजियाबाद के मेरठ रोड औद्योगिक क्षेत्र साइट-3 में सड़कों की बदहाली और जलभराव की समस्या से उद्यमियों को जल्द राहत ...और पढ़ें

एआई जेनेरेटेड इमेज।

एआई जेनेरेटेड इमेज।

HighLights

  1. गाजियाबाद औद्योगिक क्षेत्र में सड़कों और जलभराव की समस्या।

  2. यूपीसीडा ने 7.42 करोड़ के टेंडर जारी किए।

  3. सीसी रोड, सुदृढ़ीकरण और आरसीसी नालियों का निर्माण होगा।

जागरण संवाददाता, गाजियाबाद। मेरठ रोड औद्योगिक क्षेत्र साइट-3 में सड़कों की बदहाली और जलभराव से जूझ रहे उद्यमियों को जल्द राहत मिलने की उम्मीद है।

यूपीसीडा ने क्षेत्र में सड़क और जलनिकासी व्यवस्था को मजबूत करने के लिए 7.42 करोड़ रुपये के टेंडर जारी किए हैं। इनके तहत सीसी रोड, सड़क सुदृढ़ीकरण, चौड़ीकरण और आरसीसी नालियों का निर्माण कराया जाएगा।

यूपीसीडा के उप महाप्रबंधक सलिल यादव ने बताया कि सब-डिवीजन ए-9 में सीसी रोड और आरसीसी ड्रेन का निर्माण कराया जाएगा। इसकी अनुमानित लागत 3.58 करोड़ रुपये है।

बड़ी संख्या में भारी वाहनों की आवाजाही 

उक्त कार्य छह माह में पूरा करने की समय सीमा तय की गई है। वहीं, सड़कों के सुदृढ़ीकरण व चौड़ीकरण के साथ आरसीसी नाली बनाई जाएगी, जिसमें करीब 3.84 करोड़ रुपये खर्च किए जाएंगे। उन्होंने बताया कि औद्योगिक क्षेत्र में बड़ी संख्या में भारी वाहनों की आवाजाही होती है।

सड़क निर्माण और जलनिकासी व्यवस्था बेहतर होने से वर्षा के दौरान जलभराव की समस्या कम होने के साथ ही वाहनों के आवागमन में आसानी होगी।

यह भी पढ़ें- UP में रक्षा औद्योगिक गलियारे का होगा विस्तार, 20 हजार हेक्टेयर भूमि की तलाश जारी

यह भी पढ़ें- खुशखबरी! मेरठ के इटायरा में बसेगा नया औद्योगिक क्षेत्र, ग्राम सभा की 100 एकड़ जमीन होगी कब्जामुक्त