विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

त्योहार पर घर जाने वालों के लिए खुशखबरी, बिहार-पूर्वांचल के लिए 35 से ज्यादा स्पेशल ट्रेनें चलाएगा रेलवे

Published: Fri, 18 Sep 2026 06:13 PM (IST)

त्योहारों के मद्देनजर ट्रेनों में सीटें फुल होने लगी हैं, जिससे यात्रियों को परेशानी हो रही है। रेलवे ने दशहरा, ...और पढ़ें

एआई जेनेरेटेड इमेज।

एआई जेनेरेटेड इमेज।

HighLights

  1. त्योहारों के चलते ट्रेनों में आरक्षण की सीटें फुल।

  2. यात्रियों की सुविधा हेतु 35 से अधिक ट्रेनें चलेंगी।

  3. दशहरा, दीपावली, छठ पूजा के लिए विशेष व्यवस्था।

जागरण संवाददाता, गाजियाबाद। त्योहारों की आहट के साथ ही ट्रेनों में सीटें फुल हो रहीं हैं। यह बात अलग है कि रेलवे यात्रियों की सुविधा के लिये 35 से अधिक ट्रेनों का संचालन करने जा रहा है। रूटीन ट्रेनों में आरक्षण अधिक होने के कारण सीटें फुल होने से यात्रियों को परेशानी होती है।

दशहरा, दीपावली और छठ पूजा के दौरान बिहार और पूर्वांचल जाने वाले यात्रियों की भीड़ एक साथ बढ़ जाती है। यहां जाने के लिए यात्रियों की संख्या अधिक होने के कारण अतिरिक्त ट्रेन चलाने की घोषणा की गई है।

35 से ज्यादा ट्रेनों का संचालन

35 से अधिक ट्रेनों का संचालन किया जाएगा, जो अक्टूबर से शुरू होकर नवंबर में छठ पूजा के बाद तक किया जाएगा। सभी ट्रेनें साप्ताहिक होंगी। यात्री रूटीन की ट्रेन के साथ इन ट्रेनों में भी जाने के लिए रिजर्वेशन करा सकेंगे।

सीपीआरओ हिमांशु शेखर उपाध्याय ने बताया कि दिल्ली-एनसीआर से पूर्वांचल और बिहार में त्योहार पर भारी संख्या में लोग जाते हैं। नई दिल्ली-हावड़ा साप्ताहिक स्पेशल 04052/04051 दो अक्टूबर से 29 नवंबर तक गाजियाबाद, अलीगढ़, टूंडला, गोविंदपुरी, सूबेदारगंज, पं. दीनदयाल उपाध्याय जंक्शन, पटना और आसनसोल होते हुए हावड़ा पहुंचेगी।

आनंद विहार टर्मिनल से भागलपुर 04062/04061 10 अक्टूबर से 26 नवंबर तक चलेगी। ऋषिकेश से पश्चिम बंगाल के लिए 04312/04311 ट्रेन 16 अक्टूबर से हरिद्वार, मुरादाबाद, बरेली, लखनऊ के आलमनगर, रायबरेली, प्रतापगढ़, वाराणसी और धनबाद होते हुए कलकत्ता पहुंचेगी।

अमृतसर-कोलकाता स्पेशल 04624/04623 सात अक्टूबर से अंबाला, सहारनपुर, सीतापुर, गोरखपुर, नरकटियागंज, मुजफ्फरपुर और बरौनी होते हुए कोलकाता पहुंचेगी।

अमृतसर-बरौनी स्पेशल 04668/04667 चार अक्टूबर से बरेली, हरदोई, वाराणसी, गाजीपुर, बलिया, छपरा और हाजीपुर होते हुए बरौनी पहुंचेगी। नई दिल्ली-दानापुर स्पेशल 04090/04089 दो अक्टूबर से 21 नवंबर तक चलाई जाएगी।ॉ

यह भी पढ़ें- झांसी से गाजीपुर के रास्ते आसनसोल तक चलेगी फेस्टिवल स्पेशल ट्रेन, बिहार-झारखंड के यात्रियों को मिलेगा फायदा

यह भी पढ़ें- मुजफ्फरपुर से पुणे के बीच चलने वाली स्पेशल ट्रेन की अवधि बढ़ी, दिवाली छठ पर यात्रियों को बड़ी राहत