विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

मुजफ्फरपुर से पुणे के बीच चलने वाली स्पेशल ट्रेन की अवधि बढ़ी, दिवाली छठ पर यात्रियों को बड़ी राहत

Published: Fri, 18 Sep 2026 06:03 PM (IST)

Muzaffarpur To Pune Train Extended Trips: रेलवे ने मुजफ्फरपुर और हड़पसर (पुणे) के बीच चलने वाली स्पेशल ट्रेन की संचालन ...और पढ़ें

यह ट्रेन इस अवधि के दौरान प्रत्येक मंगलवार को संचालित होगी और कुल 10 ट्रिप लगाएगी।

यह ट्रेन इस अवधि के दौरान प्रत्येक मंगलवार को संचालित होगी और कुल 10 ट्रिप लगाएगी।

डिजिटल डेस्क, मुजफ्फरपुर। Muzaffarpur Hadapsar Pune Special Train Extension: त्योहारों के अवसर पर रेल यात्रियों की सुविधा और अतिरिक्त भीड़ को ध्यान में रखते हुए रेलवे ने मुजफ्फरपुर और हड़पसर (पुणे) के बीच चलने वाली स्पेशल ट्रेन की संचालन अवधि में विस्तार करने का निर्णय लिया है। इसकी जानकारी डीआरएम समस्तीपुर ने अपनी एक्स पोस्ट में दी है।

रेलवे द्वारा इस स्पेशल ट्रेन के फेरों में बढ़ोतरी की गई है ताकि दुर्गा पूजा, दीपावली और छठ पर्व पर घर आने-जाने वाले यात्रियों को आवागमन में कोई परेशानी न हो।

गाड़ी संख्या 05589 मुजफ्फरपुर जंक्शन से चलकर हाजीपुर, पाटलिपुत्र, पंडित दीनदयाल उपाध्याय जंक्शन और जबलपुर के रास्ते पुणे के हड़पसर तक जाती है।

ट्रेन की नई समय-सीमा

गाड़ी संख्या 05589 मुजफ्फरपुर–हड़पसर (पुणे) स्पेशल ट्रेन का विस्तार 22 सितंबर 2026 से 24 नवंबर 2026 तक कर दिया गया है।

यह ट्रेन इस अवधि के दौरान प्रत्येक मंगलवार को संचालित होगी और कुल 10 ट्रिप लगाएगी। वहीं वापसी में गाड़ी संख्या 05590 हड़पसर (पुणे)–मुजफ्फरपुर स्पेशल 24 सितंबर 2026 से 26 नवंबर 2026 तक प्रत्येक गुरुवार को चलेगी और यह भी 10 फेरे लगाएगी।

मार्ग और कुल दूरी

यह स्पेशल ट्रेन मुजफ्फरपुर जंक्शन से हड़पसर (पुणे) के बीच लगभग 1,822 किलोमीटर की कुल दूरी तय करती है। अपने पूरे सफर के दौरान यह ट्रेन दोनों दिशाओं में कुल 22 प्रमुख स्टेशनों पर रुकती है।

इन स्टॉप्स के जुड़ने से उत्तर बिहार के साथ-साथ यूपी और मध्य प्रदेश के यात्रियों को भी सीधी ट्रेन सेवा का लाभ मिलेगा।

उपलब्ध होंगे विभिन्न कोच

इस ट्रेन में यात्रियों के सफर को आरामदायक बनाने के लिए फर्स्ट, सेकेंड और थर्ड एसी (1A, 2A, 3A) के साथ शयनयान (SL) और सामान्य श्रेणी के कोच उपलब्ध रहेंगे।

इसमें साधारण श्रेणी के 2, शयनयान श्रेणी के 8 और एसी तृतीय श्रेणी के 8 कोच शामिल हैं। इसके अलावा एसी तृतीय इकोनॉमी का 1 और फर्स्ट कम सेकेंड एसी का भी 1 कोच लगाया गया है।

यात्रियों को सहूलियत

त्योहारों के मौसम में महाराष्ट्र और पुणे से बिहार आने वाले यात्रियों की तादाद काफी ज्यादा होती है। ऐसे में इस स्पेशल ट्रेन की अवधि बढ़ने और 10 अतिरिक्त फेरे मिलने से मुजफ्फरपुर और आसपास के जिलों के यात्रियों को त्योहारों पर आने-जाने के लिए आसानी से कंफर्म बर्थ उपलब्ध हो सकेगी।

यह भी पढ़ें- दीपावली और छठ पर पंजाब और बंगाल जाना आसान, अमृतसर कोलकाता के बीच चलेगी पूजा स्पेशल ट्रेन

यह भी पढ़ें- दीपावली और छठ पर पंजाब से बिहार आना आसान, अमृतसर से बरौनी के बीच चलेगी पूजा स्पेशल