दीपावली और छठ पर पंजाब से बिहार आना आसान, अमृतसर से बरौनी के बीच चलेगी पूजा स्पेशल
Amritsar Barauni Puja Special Train: रेलवे ने दीपावली और छठ महापर्व के लिए यात्रियों की भीड़ को देखते हुए अमृतसर ...और पढ़ें

ट्रेन संख्या 04667 बरौनी–अमृतसर स्पेशल 6 अक्टूबर से 1 दिसंबर तक प्रत्येक गुरुवार को चलेगी।
HighLights
दीपावली और छठ के लिए अमृतसर-बरौनी पूजा स्पेशल ट्रेन शुरू।
ट्रेन 04668 और 04667, 4 अक्टूबर से 1 दिसंबर तक चलेगी।
शाहपुर पटोरी सहित कई स्टेशनों पर ठहराव, यात्रियों को सुविधा।
जागरण संवाददाता, समस्तीपुर। Indian Railways seat availability: दीपावली और छठ महापर्व के दौरान यात्रियों की बढ़ती भीड़ को देखते हुए रेलवे ने अमृतसर और बरौनी के बीच नई पूजा स्पेशल ट्रेन चलाने की घोषणा की है।
ट्रेन संख्या 04668 अमृतसर–बरौनी स्पेशल का परिचालन 4 अक्टूबर से 29 नवंबर तक प्रत्येक रविवार को किया जाएगा। वहीं वापसी में ट्रेन संख्या 04667 बरौनी–अमृतसर स्पेशल 6 अक्टूबर से 1 दिसंबर तक प्रत्येक गुरुवार को चलेगी।
रूट और स्टेशन
अमृतसर से बरौनी जाने वाली ट्रेन के मार्ग में ब्यास, जालंधर सिटी, फगवाड़ा, ढंडारी कलां, अंबाला कैंट, यमुनानगर जगाधरी, सहारनपुर, मुरादाबाद, बरेली, शाहजहांपुर और हरदोई शामिल हैं।
इसके अलावा आलमनगर, रायबरेली, मां बेल्हा देवी धाम प्रतापगढ़, वाराणसी, औंरिहार, गाजीपुर सिटी, बलिया, छपरा, सोनपुर, हाजीपुर और शाहपुर पटोरी स्टेशनों पर ठहराव होगा।
शाहपुर पटोरी ठहराव
सोनपुर रेल मंडल के शाहपुर पटोरी स्टेशन पर ट्रेन का ठहराव दिए जाने से स्थानीय यात्रियों को अमृतसर आने-जाने के लिए पर्व-त्योहार के दौरान अतिरिक्त सुविधा मिलेगी।
ट्रेन के बरौनी पहुंचने से ठीक पहले शाहपुर पटोरी प्रमुख ठहरावों में से एक होगा।
अतिरिक्त बर्थ उपलब्ध
इस पूजा स्पेशल ट्रेन में द्वितीय वातानुकूलित (2A), तृतीय वातानुकूलित (3A), शयनयान (Sleeper) और सामान्य श्रेणी (General) के कोच लगाए जाएंगे।
त्योहार के दौरान पंजाब, उत्तर प्रदेश और बिहार के बीच भारी आवाजाही को देखते हुए इस ट्रेन से यात्रियों को अतिरिक्त कंफर्म सीट मिलने की उम्मीद है।
यह भी पढ़ें- बिहार से मुंबई के लिए सीधी ट्रेन, सहरसा लोकमान्य तिलक टर्मिनस का समस्तीपुर व मुजफ्फरपुर में स्टॉपेज
