बिहार से मुंबई के लिए सीधी ट्रेन, सहरसा लोकमान्य तिलक टर्मिनस का समस्तीपुर व मुजफ्फरपुर में स्टॉपेज
Bihar To Mumbai Direct Special Train: रेलवे ने दीपावली और छठ महापर्व पर यात्रियों की भारी भीड़ को देखते हुए ...और पढ़ें

ट्रेन संख्या 05585 सहरसा–लोकमान्य तिलक टर्मिनस स्पेशल का परिचालन 18 सितंबर से 27 नवंबर तक प्रत्येक शुक्रवार को किया जाएगा।
जागरण संवाददाता, समस्तीपुर। Saharsa LTT Puja Special Train: दीपावली और छठ महापर्व के दौरान यात्रियों की भारी भीड़ को देखते हुए रेलवे ने सहरसा और लोकमान्य तिलक टर्मिनस के बीच पूजा स्पेशल ट्रेन चलाने की घोषणा की है।
ट्रेन संख्या 05585 सहरसा–लोकमान्य तिलक टर्मिनस स्पेशल का परिचालन 18 सितंबर से 27 नवंबर तक प्रत्येक शुक्रवार को किया जाएगा। वहीं वापसी में ट्रेन संख्या 05586 लोकमान्य तिलक टर्मिनस–सहरसा स्पेशल 20 सितंबर से 29 नवंबर तक प्रत्येक रविवार को संचालित होगी।
ट्रेन की समय सारणी
सहरसा से यह ट्रेन शाम 5:45 बजे खुलेगी और सिमरी बख्तियारपुर, मानसी, खगड़िया तथा हसनपुर रोड ठहरते हुए रात 9:00 बजे समस्तीपुर पहुंचेगी।
समस्तीपुर में 5 मिनट के ठहराव के बाद रवाना होकर रात 10:15 बजे मुजफ्फरपुर रुकते हुए आगे के लिए प्रस्थान करेगी। वापसी में 05586 स्पेशल लोकमान्य तिलक टर्मिनस से शाम 4:35 बजे प्रस्थान करेगी।
विभिन्न स्टेशनों पर ठहराव
बिहार पहुंचने पर पाटलिपुत्र, हाजीपुर, मुजफ्फरपुर में दोपहर 2:55 बजे और समस्तीपुर में शाम 4:00 बजे ट्रेन का ठहराव होगा। इसके बाद हसनपुर रोड, खगड़िया, मानसी और सिमरी बख्तियारपुर में रुकते हुए ट्रेन अगले दिन सुबह 9:00 बजे सहरसा पहुंचेगी।
इस विशेष ट्रेन के परिचालन और समस्तीपुर-मुजफ्फरपुर में ठहराव से उत्तर बिहार के यात्रियों को त्योहार में मुंबई आवागमन में काफी सहूलियत होगी।
यह भी पढ़ें- पाटलिपुत्र पूर्णिया कोर्ट स्पेशल ट्रेन का बढ़ा परिचालन, फेस्टिवल सीजन में यात्रियों को राहत
