विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

दीपावली और छठ पर पंजाब और बंगाल जाना आसान, अमृतसर कोलकाता के बीच चलेगी पूजा स्पेशल ट्रेन

Published: Fri, 18 Sep 2026 05:38 PM (IST)

Amritsar Kolkata Puja Special Train: दीपावली और छठ महापर्व के लिए रेलवे ने अमृतसर और कोलकाता के बीच पूजा स्पेशल ...और पढ़ें

ट्रेन संख्या 04624 अमृतसर–कोलकाता स्पेशल का परिचालन 7 अक्टूबर से 25 नवंबर तक प्रत्येक बुधवार को किया जाएगा।

ट्रेन संख्या 04624 अमृतसर–कोलकाता स्पेशल का परिचालन 7 अक्टूबर से 25 नवंबर तक प्रत्येक बुधवार को किया जाएगा।

HighLights

  1. अमृतसर और कोलकाता के बीच पूजा स्पेशल ट्रेन शुरू।

  2. दीपावली और छठ महापर्व के लिए अतिरिक्त सुविधा मिलेगी।

  3. समस्तीपुर सहित बिहार के कई स्टेशनों पर ठहराव होगा।

जागरण संवाददाता, समस्तीपुर। Amritsar Kolkata Puja Special Train: दीपावली और छठ महापर्व के दौरान यात्रियों की अतिरिक्त भीड़ को देखते हुए रेलवे ने अमृतसर और कोलकाता के बीच नई पूजा स्पेशल ट्रेन चलाने का निर्णय लिया है।

ट्रेन संख्या 04624 अमृतसर–कोलकाता स्पेशल का परिचालन 7 अक्टूबर से 25 नवंबर तक प्रत्येक बुधवार को किया जाएगा।

वहीं वापसी में ट्रेन संख्या 04623 कोलकाता–अमृतसर स्पेशल 10 अक्टूबर से 28 नवंबर तक प्रत्येक शनिवार को चलेगी।

प्रमुख स्टेशनों पर ठहराव

ट्रेन का परिचालन पंजाब से शुरू होकर उत्तर प्रदेश और बिहार के कई महत्वपूर्ण स्टेशनों से होते हुए कोलकाता तक होगा।

बिहार में यह ट्रेन बगहा, नरकटियागंज, बेतिया, सगौली, बापूधाम मोतिहारी, मुजफ्फरपुर, समस्तीपुर, बरौनी और किउल सहित प्रमुख स्टेशनों पर ठहरेगी।

समस्तीपुर जंक्शन पर ठहराव होने से जिले के यात्रियों को पंजाब और कोलकाता की ओर आवागमन के लिए अतिरिक्त सुविधा मिलेगी।

विस्तृत रेल मार्ग

ट्रेन के मार्ग में ब्यास, जालंधर सिटी, फगवाड़ा, ढंडारी कलां, अंबाला कैंट, यमुनानगर जगाधरी, सहारनपुर, मुरादाबाद, बरेली, शाहजहांपुर, सीतापुर, गोंडा, गोरखपुर और कप्तानगंज शामिल हैं।

आगे बगहा, नरकटियागंज, बेतिया, सगौली, बापूधाम मोतिहारी, मुजफ्फरपुर, समस्तीपुर, बरौनी, किउल, झाझा, जसीडीह, मधुपुर, चित्तरंजन, आसनसोल, दुर्गापुर और बर्द्धमान स्टेशनों पर भी ठहराव होगा।

अतिरिक्त बर्थ उपलब्ध

इस पूजा स्पेशल ट्रेन में द्वितीय वातानुकूलित (2A), तृतीय वातानुकूलित (3A), शयनयान (Sleeper) और सामान्य श्रेणी (General) के कोच लगाए जाएंगे।

त्योहार के दौरान इस ट्रेन के परिचालन से पंजाब, उत्तर प्रदेश, बिहार और पश्चिम बंगाल के बीच यात्रा करने वाले लोगों को अतिरिक्त सीट उपलब्ध होगी।

यह भी पढ़ें- दीपावली और छठ पर पंजाब से बिहार आना आसान, अमृतसर से बरौनी के बीच चलेगी पूजा स्पेशल