विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

गाजियाबाद में एचपीवी वैक्सीन की 1043 डोज का हिसाब गायब, 31 केंद्र प्रभारियों को नोटिस

Published: Wed, 16 Sep 2026 06:12 AM (IST)

गाजियाबाद में एचपीवी टीकाकरण अभियान के तहत 1043 वैक्सीन डोज का हिसाब नहीं मिल रहा है, जिससे स्वास्थ्य विभाग में ...और पढ़ें

एआई जेनेरेटेड इमेज।

एआई जेनेरेटेड इमेज।

HighLights

  1. 1043 एचपीवी वैक्सीन डोज का हिसाब नहीं मिल रहा।

  2. 31 कोल्ड चेन केंद्र प्रभारियों को नोटिस जारी किए गए।

  3. यू-विन और ई-विन पोर्टल आंकड़ों में बड़ा अंतर सामने आया।

मदन पांचाल, गाजियाबाद। प्रधानमंत्री द्वारा महिलाओं में बढ़ते सर्विकल कैंसर से बचाव को लेकर टीकाकरण की लांचिंग के बाद जिले में 11 मार्च से शुरू किए गए निश्शुल्क ह्यूमन पैपिलोमावायरस (एचपीवी) टीकाकरण अभियान में एचपीवी वैक्सीन के हिसाब को लेकर बड़ा अंतर सामने आया है।

जिले को 44 हजार किशोरियों के टीकाकरण का लक्ष्य दिया गया था। आठ सितंबर तक स्वास्थ्य विभाग ने यू-विन पोर्टल पर 42,599 किशोरियों के टीकाकरण का ब्योरा अपडेट कर दिया, लेकिन ई-विन पोर्टल पर वैक्सीन की खपत महज 41,556 डोज दर्ज की गई है।

दोनों आंकड़ों में 1,043 डोज का अंतर है।वैक्सीन प्राप्त होने और उसके कन्जेप्शन यानि इस्तेमाल के आंकड़ों में भिन्नता मिलने के बाद स्वास्थ्य विभाग में खलबली मच गई है।

31 कोल्ड चेन केंद्र प्रभारियों को नोटिस

जिला प्रतिरक्षण अधिकारी डा.नीरज अग्रवाल ने जिले के 31 कोल्ड चेन केंद्रों के प्रभारियों को नोटिस जारी कर वैक्सीन के वास्तविक इस्तेमाल का सत्यापन करने के निर्देश दिए हैं। अधिकारियों से वैक्सीन की प्राप्ति, वितरण, टीकाकरण और शेष स्टाक का ब्योरा मिलाने को कहा गया है।

रिपोर्ट के अनुसार अलग-अलग केंद्रों पर टीकाकरण कवरेज और ई-विन पर दर्ज खपत में अंतर सामने आया है। कहीं खपत कम दर्ज है तो कुछ केंद्रों पर खपत कवरेज से अधिक दिखाई गई है। उदाहरण के तौर पर सीएचसी लोऩी के अंतर्गत कुल कवरेज 6,194 के मुकाबले ई-विन पर 5,900 डोज की खपत दर्ज है।

वहीं सीएचसी डासना में 4,980 के मुकाबले 5,053 डोज की खपत दर्ज की गई है।एचपीवी वैक्सीन बाजार में महंगी होने के कारण इसके एक-एक डोज का हिसाब बेहद महत्वपूर्ण है। स्वास्थ्य विभाग अब यह पता लगाने में जुटा है कि दोनों पोर्टल के आंकड़ों में अंतर किस स्तर पर हुआ।

जिला प्रतिरक्षण अधिकारी ने संबंधित केंद्र प्रभारियों को अभिलेखों और पोर्टल के आंकड़ों का मिलान कर अंतर स्पष्ट करने के निर्देश दिए हैं।

यह भी पढ़ें- मानसिक रूप से कमजोर महिला ने युवती को काटा तो वह रेबीज से डर गई, अस्पताल पहुंच एंटी रेबीज वैक्सीन लगवाने पर अड़ी

यह भी पढ़ें- यूपी में लंपी से बचाव को फ्री वैक्सीन लगवाएं पशु पालक: 1962 पर करें कॉल, डॉक्टर देंगे निशुल्क सलाह

रिपोर्ट में कुल कवरेज 42,599 और ई-विन कन्जेप्शन 41,556 दर्ज है।विभाग का कहना है कि सत्यापन के बाद ही स्पष्ट होगा कि अंतर आंकड़ों की फीडिंग में है या वैक्सीन के वास्तविक स्टाक में।

इस संबंध में 25 और 29 अगस्त को जारी किये गये नोटिसों के बाद सख्ती करते हुए चेतावनी भरा नोटिस जारी किया गया है। इससे साफ पता चलता है कि कोल्ड चेन सेंटर के प्रभारी वैक्सीन की खपत में मिली भिन्नता को गंभीरता से नहीं ले रहे हैं।

टॉप फाइव सेंटर जहां सबसे अधिक अंतर पाया गया

क्र. कोल्ड चेन सेंटर प्राप्त वैक्सीन कवरेज / उपयोग अंतर
1 सीएचसी लोनी 6194 6194 5900 294
2 यूपीएचसी विजयनगर-2 1724 1724 1458 266
3 यूपीएचसी न्यू डिफेंस कालोनी 657 657 495 162
4 यूपीएचसी सादिकनगर 1124 1124 971 153
5 यूपीएचसी हरसांव 409 409 546 137