मानसिक रूप से कमजोर महिला ने युवती को काटा तो वह रेबीज से डर गई, अस्पताल पहुंच एंटी रेबीज वैक्सीन लगवाने पर अड़ी
Bulandshahr News: सिकंदराबाद में एक युवती को मानसिक रूप से कमजोर महिला ने काट लिया। युवती अस्पताल पहुंचकर एंटी रेबीज वैक्सीन लगवाने पर अड़ गई।

AI जेनरेटिड फोटो
HighLights
बुलंदशहर में युवती को मानसिक रूप से कमजोर महिला ने काटा।
पीड़िता को कल्याण सिंह राजकीय मेडिकल कॉलेज भेजा गया।
इमरजेंसी में महिला को एंटी रेबीज वैक्सीन दी गई।
जागरण संवाददाता, बुलंदशहर। सिकंदराबाद निवासी युवती को शहर में घूमने वाली एक मानसिक रूप से कमजोर महिला ने काट लिया। युवती तुरंत सिकंदराबाद के सरकारी अस्पताल पहुंची। वहां से पीड़िता को कल्याण सिंह राजकीय मेडिकल कालेज भेजा गया।
यहां वह एंटी रेबीज वैक्सीन लगवाने पर अड़ गई। डॉक्टरों के इसकी आवश्यकता से इन्कार करने पर भी नहीं मानी। उसके हंगामा करने पर एंटी रेबीज वैक्सीन लगा दी गई।
इमरजेंसी पहुंची युवती ने चिकित्सकों को बताया कि वह सिकंदराबाद की रहने वाली हैं। शनिवार की सुबह वह घर से बाजार जा रही थीं। तभी रास्ते में घूम रही मानसिक रूप से कमजोर महिला ने उनके हाथ में काट लिया। किसी तरह लोगों ने उससे बचाया।
इसके बाद वह घर
यह भी पढ़ें- आधी रात को महिला से मिलने पहुंचे युवक की पीट-पीटकर हत्या... पति के अचानक घर पहुंचने पर हुआ विवाद
पहुंची और फिर सिकंदराबाद के संयुक्त अस्पताल पहुंची। वहां चिकित्सकों ने उससे पूछा की क्या वह एआरवी लगवाना चाहती हैं तो युवती ने जवाब दिया कि वह पहले अच्छे चिकित्सक को दिखाकर सलाह लेंगी।
इसके बाद स्वजन ने महिला को रेफर कराया और कल्याण सिंह राजकीय मेडिकल से संबद्ध जिला अस्पताल की इमरजेंसी भेजा। यहां उसको एआरवी (एंटी रेबीज वैक्सीन) लगवा दी गई।
इमरजेंसी मेडिकल आफिसर का कहना है कि युवती को एआरवी लगा दी गई। हालांकि मेडिकल कालेज के एमएस डा. धीर सिंह का कहना है कि कोई व्यक्ति यदि पागल कुत्ते या जानवर के काटने से पागल होता है तो मामला सीरियस हो जाता है। तब रेबीज होने का खतरा भी रहता है। इंसान के काटने पर एंटी रेबीज वैक्सीन लगवाने की जरूरत नहीं पड़ती।
यह भी पढ़ें- 6 साल की मासूम से दरिंदगी पर 75 वर्षीय वृद्ध को 20 साल का कारावास, वीडियो रिकॉर्डिंग बनी पक्का सबूत
संदिग्ध परिस्थिति में महिला की मौत
खुर्जा: कोतवाली क्षेत्र के मुहल्ला अहीरपाड़ा निवासी गौरीशंकर ने बताया कि उनके दो पुत्र संदीप व गोलू और एक पुत्री निशा है। जिसमें संदीप शादीशुदा है और निशा की भी शादी हो चुकी है। रविवार सुबह को वह किसी कार्य से घर से बाहर गए थे। घर पर उनकी 49 वर्षीय पत्नी सुनीता समेत अन्य स्वजन थे।
चाय पीने के बाद उनकी पत्नी की अचानक तबीयत बिगड़ गई और कुछ ही देर बाद उनकी मौत हो गई। अचानक पत्नी की मौत होने पर उन्होंने संदेह बताया और पुलिस को सूचित किया। सूचना मिलने पर पहुंची पुलिस ने जांच करते हुए आसपास के लोगों से भी पूछताछ की।
कोतवाली प्रभारी ने बताया कि स्वजन की तरफ से लिखित शिकायत नहीं मिली है। पोस्टमार्टम रिपोर्ट आने के बाद मौत का स्पष्ट कारण पता चल सकेगा। जांच की जा रही है।
