विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

यूपी में लंपी से बचाव को फ्री वैक्सीन लगवाएं पशु पालक: 1962 पर करें कॉल, डॉक्टर देंगे निशुल्क सलाह

Published: Mon, 14 Sep 2026 03:02 PM (IST)

उत्तर प्रदेश में गोवंशी में फैल रहे लंपी रोग की रोकथाम के लिए पशु चिकित्सा विभाग गांव-गांव जाकर टीकाकरण और जागरूकता अभियान चला रहा है।

पशु को वैक्सीन लगाता कर्मी।

पशु को वैक्सीन लगाता कर्मी।

HighLights

  1. यूपी में गोवंशी में लंपी रोग की रोकथाम जारी

  2. पशु चिकित्सा विभाग द्वारा गांव-गांव टीकाकरण अभियान

  3. लंपी वायरस जानकारी हेतु 1962 पर निशुल्क सलाह

जागरण संवाददाता, मथुरा। यूपी में गोवंशी में फैल रहे लंपी रोग की रोकथाम के लिए पशु चिकित्सा विभाग की टीमें गांव-गांव पहुंच रही हैं। पशुपालकों और किसानों को जागरूक किया जा रहा है। वहीं  गोवंशी को टीका लगाए जा रहे हैं। इसके अलावा अन्य पशुओं को भी खुरपका-मुंहपका के टीके लगाए जा रहे हैं। उत्तर प्रदेश के मथुरा जिले में लखनऊ, आगरा की टीमें अलग- अलग अभियान चला रही हैं और पशुओं को टीका लगा रही हैं।
हर बार की तरह इस बार वर्षा के मौसम में गोवंशी में लंपी रोग का प्रकोप दिखाई दे रहा है। मथुरा जिले सहित कई अन्य जिलों में कई गोवंशी की मौत भी हो चुकी है। हालांकि पशु चिकित्सा विभाग स्थिति को लगातार नियंत्रण में बता रहा है, लेकिन अभी भी गोवंशी लंपी वायरस से पीड़ित हैं। संक्रमण से फैलने वाले इस रोग से बचाव के लिए आइसोलेशन वार्ड भी स्थापित किए जा रहे हैं।

यूपी में पशु पालक लंपी वायरस की जानकारी या टीकाकरण के लिए 1962 पर कॉल कर सकते हैं। यहां से उन्हें डॉक्टर पूरी जानकारी उपलब्ध कराएंगे।

ऐसे जानें लंपी वायरस के लक्षण

  • लंपी वायरस के लक्षणों की बात की जाए तो पशुओं को लगातार तेज बुखार आता है
  • उनकी आंख और नाक बहने लगती है
  • इसके अलावा शरीर पर चकत्ते होना, स्किन पर चेचक होना, लार निकलना, दूध का कम होना और वजन कम होना इस वायरस के लक्षणों में शमिल हैं
  • लंपी वायरस मच्छर,मक्खी, जूं द्वारा फैलता है
  • अभी तक यह एक दूषित गाय के दूसरी गाय के संपर्क में आने से फैल रहा है 

नियमित डालें चारा, समय से कराएं टीकाकरण

गोवंशी में फैल रही लंपी बीमारी को देखते हुए ग्राम पंचायत मांट मूला के गांव छाहरी में कैंप का आयोजन किया गया। कैंप में उप मुख्य पशु चिकित्सा अधिकारी रेनम डबास के नेतृत्व में गोवंशी की खुरपका और मुंहपका आदि घातक बीमारी के बारे में ग्रामीणों को जानकारी दी। बताया कि गोवंशी को नियमित चारा डालें और समय से टीकाकरण कराएं।

यह भी पढ़ें- मैनपुरी में लंपी वायरस का खतरा, पशुपालन विभाग ने जारी की अहम एडवाइजरी

यह भी पढ़ें- जम्मू-कश्मीर: गांदरबल में लंपी वायरस का कहर, 20 मवेशियों की मौत; 350 से अधिक प्रभावित

यूपी के मथुरा जिले के गांवों में पशु चिकित्सा विभाग की टीमो ने कैंप लगाकर टीकाकरण किया गया है। लखनऊ और आगरा की टीमें जिले में तब तक कैंप करेंगी, जब तक जिला लंपी शून्य न हो जाए।

-

डॉ. नरेंद्र नारायण शुक्ला, मुख्य पशु चिकित्सा अधिकारी मथुरा।