गाजियाबाद के होटल में अचानक लगी आग, मची अफरा-तफरी; दमकल की 4 गाड़ियों ने पाया काबू
गाजियाबाद के लिंक रोड थाना क्षेत्र में एक होटल में आग लगने से अफरा-तफरी मच गई। दमकल की चार गाड़ियों ...और पढ़ें
HighLights
गाजियाबाद के होटल में अचानक आग लगने से हड़कंप।
दमकल की चार गाड़ियों ने आग पर पाया काबू।
आग लगने का कारण और नुकसान का आकलन जारी।
जागरण संवाददाता, साहिबाबाद। जनपद में मंगलवार दोपहर लिंक रोड थाना क्षेत्र में एक होटल में आग लगने से अफरा-तफरी मच गई। सूचना मिलते ही दमकल की 4 गाड़ियों को मौके पर भेजा गया। कड़ी मशक्कत के बाद दमकलकर्मियों ने आग पर काबू पा लिया। हालांकि, इस घटना से हुए नुकसान का आकलन किया जा रहा है। आग लगने का कारण भी अभी स्पष्ट नहीं हो सका है।

शुरुआती जानकारी के मुताबिक, साहिबाबाद औद्योगिक क्षेत्र स्थित सेवोरा सेलिब्रेशन होटल एंड बैंक्वेट हॉल के मंगलम हॉल में अचानक लग गई। सूचना मिलते ही आग को बुझाने के लिए दमकल की चार गाड़ियां घटनास्थल पर भेज दी गईं। इस बीच होटल के ऊपरी हिस्से से उठता तेज धुंआ सबका ध्यान अपनी ओर खींचता रहा।
