विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

गाजियाबाद में आज 30 डिग्री के पार रहेगा तापमान, बढ़ेगी गर्मी; बाहर निकलना हो रहा मुश्किल

Published: Sat, 28 Feb 2026 11:06 AM (IST)

गाजियाबाद में शुक्रवार को तेज धूप के साथ गर्मी का एहसास हुआ। मौसम विभाग के अनुसार, अगले दो दिनों में ...और पढ़ें

गाजियाबाद में शुक्रवार को तेज धूप के साथ गर्मी का एहसास हुआ।

गाजियाबाद में शुक्रवार को तेज धूप के साथ गर्मी का एहसास हुआ।

HighLights

  1. शुक्रवार को गाजियाबाद में तेज धूप और गर्मी महसूस हुई।

  2. अगले दो दिनों में तापमान 32 डिग्री सेल्सियस तक पहुंचेगा।

  3. होली से पहले ही दोपहर में गर्मी का एहसास बढ़ा।

जागरण संवाददाता, गाजियाबाद। दिनभर तेज धूप रहने के साथ शुक्रवार को दोपहर में गर्मी का ज्यादा एहसास हुआ। दोपहर में घर से बाहर निकले लोग गर्मी से बचाव का प्रयास करते दिखे। मौसम विभाग का अनुमान है कि अगले दो दिन में तापमान 32 डिग्री सेल्सियस तक पहुंच सकता है। तेज धूप रहने से दोपहर में हल्की गर्मी महसूस हो सकती है। धूप में रुकना ज्यादा मुश्किल हो सकता है।

चार दिन बाद होली का त्योहार मनाया जाएगा। जैसे जैसे होली का पर्व नजदीक आ रहा है। वैसे ही तापमान बढ़ने के साथ गर्मी भी महसूस होने लगी है। दोपहर में घर से निकलने पर गर्मी का ज्यादा एहसास होने लगा है। बृहस्पतिवार को सुबह से शाम तक तेज धूप रही थी। जिससे तापमान बढ़ने के साथ गर्मी महसूस हुई थी। वैसा ही मौसम शुक्रवार को रहा।

दोपहर में चिलचिलाती धूप में रुकना मुश्किल हो गया। लोग धूप व गर्मी से बचाव का प्रयास करते हुए दिखे। न्यूनतम तापमान 15 डिग्री सेल्सियस और अधिकतम तापमान करीब 29 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया। हवा अधिकतम आठ किलोमीटर प्रति घंटे की रफ्तार से चली। वातावरण में आर्द्रता लगभग 47 प्रतिशत दर्ज की गई।

मौसम विभाग का अनुमान है कि अगले दो दिन तेज धूप रहने के साथ तापमान में लगातार बढोतरी होगी। जिससे हर दिन गर्मी बढ़ने का एहसास होगा। शनिवार को न्यूनतम तापमान 16 डिग्री सेल्सियस और अधिकतम तापमान 30 डिग्री सेल्सियस रहने का अनुमान है। हवा अधिकतम 12 किलोमीटर प्रतिघंटे की रफ्तार से चलेगी। वातावरण में आर्द्रता 34 प्रतिशत रहने का अनुमान है।

यह भी पढ़ें- गाजियाबाद के मोदीनगर में महिला के अश्लील फोटो इंस्टाग्राम पर वायरल, पुलिस ने दर्ज किया केस