गाजियाबाद के मोदीनगर में महिला के अश्लील फोटो इंस्टाग्राम पर वायरल, पुलिस ने दर्ज किया केस
मोदीनगर के कोतवाली क्षेत्र में एक महिला के अश्लील फोटो और चैट इंस्टाग्राम पर प्रसारित करने का गंभीर मामला सामने ...और पढ़ें

महिला के अश्लील फोटो सोशल मीडिया पर वायरल किए। सांकेतिक तस्वीर
HighLights
महिला के अश्लील फोटो इंस्टाग्राम पर प्रसारित, परिजनों को भी भेजे।
फर्जी अकाउंट बनाकर आपत्तिजनक चैट और फोटो वायरल किए।
पुलिस ने केस दर्ज किया, आरोपी की जल्द गिरफ्तारी होगी।
जागरण संवाददाता, मोदीनगर (गाजियाबाद)। कोतवाली क्षेत्र की एक कालोनी में महिला के अश्लील फोटो व चैट इंस्टाग्राम पर प्रसारित करने का मामला सामने आया है। ये फोटो महिला के स्वजन व दोस्तों को भी भेजे गए हैं। महिला की शिकायत पर पुलिस ने केस दर्ज कर लिया है।
एक कालोनी की महिला के मुताबिक, एक महिला के नाम से फर्जी अकांउट तैयार कर इंस्टाग्राम पर उन्हें अश्लील व आपत्तिजनक फोटो व चैट भेजी जा रही हैं।
एडिट कर अश्लील फोटो किए वायरल
उनके अश्लील फोटो भी प्रसारित किये गए हैं, ये फोटो एडिट कर अश्लील बनाए गए हैं। इतना ही नहीं, आरोपित ने महिला के परिचितों को भी वे फोटो भेजे हैं। आरोपित की हरकत से महिला बुरी तरह परेशान हैं। उन्होंने अपने पति को सारी बात बताई।
इसके बाद थाने में शिकायत दी। एसीपी मोदीनगर ने बताया कि मामला दर्ज कर लिया गया है। जल्द आरोपित की गिरफ्तारी होगी।
