विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

गाजियाबाद के सरकारी अस्पतालों की औचक निरीक्षण में खुली पोल, OPD में मिली गंदगी और फेल टोकन सिस्टम

Published: Tue, 17 Nov 2026 11:02 AM (IST)

गाजियाबाद के शहरी और ग्रामीण क्षेत्रों में संचालित अस्पतालों की स्वास्थ्य सेवाओं का जायजा लेने उच्चाधिकारियों की टीम पहुंची है। ...और पढ़ें

सीएचसी में निरीक्षण के दौरान सहारनपुर के संयुक्त निदेशक डॉ. देवेश कुमार सिंह और अन्य स्टाफ। मदन पंचाल, जागरण

सीएचसी में निरीक्षण के दौरान सहारनपुर के संयुक्त निदेशक डॉ. देवेश कुमार सिंह और अन्य स्टाफ। मदन पंचाल, जागरण

HighLights

  1. टीम ने गाजियाबाद के जिला संयुक्त अस्पताल का निरीक्षण किया।

  2. ओपीडी में गंदगी, टोकन सिस्टम फेल जैसी खामियां मिलीं।

  3. स्वास्थ्य सेवाओं में तत्काल सुधार के लिए सख्त निर्देश दिए गए।

मदन पांचाल, गाजियाबाद। गाजियाबाद जिले के शहरी एवं ग्रामीण क्षेत्रों में संचालित आयुष्मान आरोग्य मंदिर, सीएचसी, यूपीएचसी और जिला अस्पतालों में स्वास्थ्य सेवाओं का जायजा लेने इन दिनों शासन स्तर से नामित उच्चाधिकारियों की टीम घूम रही है।

जिला एमएमजी अस्पताल और जिला महिला अस्पताल का निरीक्षण करने के बाद मंगलवार को टीम संजयनगर स्थित जिला संयुक्त अस्पताल में पहुंची। टीम बिन्दुवार स्वास्थ्य सेवाओं का जायजा ले रही है।

WhatsApp Image 2026-11-17 at 10.26.10

अस्पताल में कई खामियां मिलने पर उच्चाधिकारियों ने जताई नाराजगी। मदन पंचाल, जागरण

सहारनपुर के संयुक्त निदेशक डॉ. देवेश कुमार सिंह और विनोद कुमार सबसे पहले ओपीडी में पहुंचे। यहां पर गंदगी देखकर नाराजगी जताई। सीएमएस को कड़ी फटकार लगाते हुए सफाई व्यवस्था दुरुस्त करने के निर्देश दिया। इतना ही नहीं टोकन सिस्टम भी फेल मिला।

बैठने के इंतजाम भी ठीक नहीं मिले

वहीं, मरीजों के लिए बैठने के इंतजाम भी ठीक नहीं मिले। मरीजों से पूछताछ करने पर टीम ने चिंता व्यक्त की। उन्होंने सख्त निर्देश दिए कि ओपीडी से लेकर जांच प्रक्रिया में लंबा इंतजार अच्छी स्वास्थ्य सेवाओं का प्रतीक नहीं है। इसमें तत्काल सुधार किया जाना जरूरी है।

WhatsApp Image 2026-11-17 at 10.26.08

अस्पताल के ओपीडी रजिस्टर में भी मिलीं खामियां। मदन पंचाल, जागरण

इसके बाद इमरजेंसी में पहुंचकर भी सेवाओं का बिंदुवार निरीक्षण किया। यहां पर भी साफ सफाई ठीक नहीं मिली। इसके अलावा दो नगरीय प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र और शहरी आयुष्मान आरोग्य मंदिरों का भी भ्रमण किया जायेगा।

उधर, दूसरी टीम लोनी, मुरादनगर, मोदीनगर और भोजपुर में सुबह से लेकर दोपहर तक बिंदुवार स्थलीय निरीक्षण करेगी। टीम पल-पल की रिपोर्ट एक पोर्टल पर दर्ज कर रही है।

इस संबंध में सीएमओ स्तर से सतर्क रहने और स्वास्थ्य सेवाओं को दुरस्त करने के निर्देश भी जारी किए गए हैं। यह टीम 20 नवंबर तक जिले में रहेगी।

यह भी पढ़ें- गाजियाबाद में स्वास्थ्य सेवाओं की खुली पोल, 2 महीने से धूल फांक रही थायराइड मशीन; CHC में मिली गंदगी

देश और दुनिया की ताजा खबरों के लिए Hindi News देखें। Live Cricket Score , IPO Listings, Shiv Chalisa, राशिफल और दुर्गा चालीसा पर अन्य जानकारी पाएं।