गाजियाबाद में 12 और 45 मीटर चौड़ी बनेंगी सड़कें, हरनंदीपुरम योजना के फर्स्ट फेज में खर्च होंगे 60 करोड़
गाजियाबाद में Harnandipuram Housing Scheme के पहले चरण में 60.70 करोड़ रुपये से सड़कें और बुनियादी सुविधाएं विकसित की जाएंगी।

गाजियाबाद में सड़क चौड़ीकरण का कार्य। प्रतीकात्मक तस्वीर - जागरण
HighLights
हरनंदीपुरम योजना में 60.70 करोड़ से सड़कें बनेंगी।
12 और 45 मीटर चौड़ी सड़कों के टेंडर जारी।
अंतरराष्ट्रीय गोल्फ कोर्स की डीपीआर के लिए सलाहकार चयन।
जागरण संवाददाता, गाजियाबाद। गाजियाबाद में हरनंदीपुरम आवासीय योजना को विकसित की दिशा में प्राधिकरण ने एक कदम और बढ़ाया है। योजना के पहले चरण में सड़क और बुनियादी सुविधाओं के विकास पर 60.70 करोड़ रुपये खर्च किए जाएंगे।
इसके लिए 12 और 45 मीटर चौड़ी सड़कों के निर्माण से संबंधित दो टेंडर जारी किए गए हैं। वहीं, योजना में प्रस्तावित 18 होल के अंतरराष्ट्रीय गोल्फ कोर्स की डीपीआर तैयार कराने के लिए भी सलाहकार चयन की प्रक्रिया शुरू की है।
प्राधिकरण की ओर से जारी पहले टेंडर के तहत 12 मीटर चौड़ी सड़क का निर्माण कराया जाएगा। इस पर 13 करोड़ 12 लाख 31 हजार 812 रुपये खर्च होंगे। सड़क के साथ सीवर लाइन, पेयजल पाइपलाइन और ड्रेनेज की व्यवस्था भी विकसित की जाएगी। निर्माण कार्य पूरा करने के लिए नौ माह की समयसीमा निर्धारित की है।
47 करोड़ होंगे खर्च
इसके अलावा 45 मीटर चौड़ी सड़क के निर्माण पर 47 करोड़ 58 लाख 44 हजार 33 रुपये खर्च होंगे। सड़क निर्माण के साथ केबल डक्ट, डिवाइडर, सीवर लाइन, वाटर लाइन, ड्रेन और पार्क विकसित किए जाएंगे। इस कार्य को पूरा करने के लिए एक वर्ष का समय निर्धारित किया गया है।
4 दिसंबर तक मांगे कंसल्टेंट के प्रस्ताव
हरनंदीपुरम में 18 होल का अंतरराष्ट्रीय गोल्फ कोर्स विकसित करने की योजना है। इसके लिए डीपीआर तैयार कराने को कंसल्टेंट के चयन का टेंडर जारी किया गया है। प्रस्ताव चार दिसंबर शाम 5 बजे तक जमा किए जा सकेंगे। 5 दिसंबर सुबह 11 बजे निविदाएं खोली जाएंगी। चयनित कंसल्टेंट को 30 दिन में डीपीआर तैयार करनी होगी। इसके लिए दो लाख रुपये ईएमडी और 13,098 रुपये टेंडर शुल्क निर्धारित किया गया है।
हरनंदीपुरम टाउनशिप के लिए जीडीए तेजी से काम कर रहा है। पहले चरण के लिए सड़कें और मूलभूत सुविधाओं को विकसित करने के लिए टेंडर जारी किए गए हैं। इसके साथ ही गोल्फ कोर्स की डीपीआर तैयार कराई जाएगी। - नन्द किशोर कलाल, उपाध्यक्ष जीडीए
यह भी पढ़ें- नोएडा में बोटेनिकल गार्डन बस टर्मिनल बनेगा मॉडर्न ट्रांसपोर्ट हब, EV चार्जिंग और LED स्क्रीन पर खर्च होंगे 9 करोड़
देश और दुनिया की ताजा खबरों के लिए Hindi News देखें। Live Cricket Score ,IPO Listings, Shiv Chalisa, राशिफल और दुर्गा चालीसा पर अन्य जानकारी पाएं।