विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

गाजियाबाद में जीटी रोड फ्लाईओवर पर सड़क का होगा पुनर्निर्माण, बंद रहेगा ट्रैफिक; लाखों लोगों को होगी परेशानी

Published: Thu, 12 Feb 2026 03:47 AM (IST)

गाजियाबाद के जीटी रोड स्थित ठाकुर द्वारा फ्लाईओवर पर सड़क का पुनर्निर्माण किया जाएगा। लोक निर्माण विभाग ने ट्रैफिक पुलिस ...और पढ़ें

जीटी रोड के ठाकुर द्वारा फ्लाईओवर पर सड़क का होगा पुनर्निर्माण।

जीटी रोड के ठाकुर द्वारा फ्लाईओवर पर सड़क का होगा पुनर्निर्माण।

timer icon

समय कम है?

जानिए मुख्य बातें और खबर का सार एक नजर में

संक्षेप में पढ़ें

जागरण संवाददाता, गाजियाबाद। जीटी रोड के ठाकुर द्वारा फ्लाईओवर पर सड़क का पुनर्निर्माण किया जाएगा। ऐसे में हजारों लाखों लाेगों को ट्रैफिक जाम से जूझना पड़ सकता है। लोक निर्माण विभाग पीडब्ल्यूडी ने सड़क के निर्माण के लिए ट्रैफिक पुलिस को पत्र लिखा है। ट्रैफिक पुलिस से हरी झंडी मिलने के बाद काम शुरू होगा। पुलिस विचार कर रही है कि किस दिन काम शुरू कराया जाए, जिससे लोग ट्रैफिक जाम से बच सकें। वहीं पुलिस ट्रैफिक काे डायवर्जन भी कर सकती है।

जिले में जीटी रोड पर ठाकुर द्वारा फ्लाईओवर सबसे लंबा। इसकी लंबाई 800 मीटर है। जीटी रोड पर प्रतिदिन लाखों वाहन गुजरते हैं। शहर के लोगाें को जाम से बचाने के लिए इस फ्लाईओवर बनाया गया था। वाहनों का अधिक दबाव होने के कारण फ्लाईओवर बनने के बाद भी जाम की स्थिति कम नहीं हुई।

फ्लाईओवर के नीचे और ऊपर दोनों जगह जाम लगा रहता है। फ्लाईओवर की सड़क टूट गई है। इससे वाहनों की गति धीमी हो गई। विभाग सड़क का पुनर्निर्माण कराएगा। काम शुरू कराने के लिए अधिकारियों ने ट्रैफिक पुलिस को पत्र लिखा है। पुलिस विचार कर रही है कि छुट्टी वाले दिन इस फ्लाईओवर का काम शुरु कराया जाए।

सड़क की एक लेयर पर दूसरी लेयर बनाने से हादसे का खतरा

दैनिक जागरण ने शहर के सभी फ्लाईओवरों की सड़क की एक लेयर के ऊपर दूसरी लेयर बनाने से हादसे का खतरा बढ़ने की खबर को प्रमुखता से प्रकाशित किया था। दैनिक जागरण की खबर का संज्ञान लेकर इस बार विभाग ने पुरानी लेयर पर नई लेयर बिछाकर सड़क नहीं बनाएगा। विभाग ने पुरानी लेयर को हटवा दिया है। इससे हादसे कम होंगे और फ्लाईओवर पर वजन भी कम हेगा।

ठाकुर द्वारा फ्लाईओवर की सड़क का पुनर्निर्माण कराने के लिए ट्रैफिक पुलिस को पत्र लिखा है। फ्लाईओवर की सड़क की पुरानी लेयर को हटा दिया गया है। - रामराजा, अधिशासी अभियंता, पीडब्ल्यूडी

यह भी पढ़ें- UP बजट 2026 पर पक्ष-विपक्ष आमने-सामने: भाजपा ने सराहा, विपक्ष ने बताया आंकड़ों की बाजीगरी