विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

UP बजट 2026 पर पक्ष-विपक्ष आमने-सामने: भाजपा ने सराहा, विपक्ष ने बताया आंकड़ों की बाजीगरी

Published: Thu, 12 Feb 2026 03:40 AM (IST)

गाजियाबाद में उत्तर प्रदेश बजट 2026 पर पक्ष और विपक्ष की राय सामने आई। भाजपा ने इसे जनकल्याणकारी और दूरदर्शी ...और पढ़ें

उत्तर प्रदेश बजट 2026 को लेकर पक्ष और विपक्ष आमने-सामने।

उत्तर प्रदेश बजट 2026 को लेकर पक्ष और विपक्ष आमने-सामने।

timer icon

समय कम है?

जानिए मुख्य बातें और खबर का सार एक नजर में

संक्षेप में पढ़ें

जागरण संवाददाता, गाजियाबाद। उत्तर प्रदेश बजट 2026 को लेकर पक्ष और विपक्ष ने अपनी-अपनी राय प्रस्तुत की। भाजपा ने जहां इस बजट को जनकल्याणकारी और दूरदर्शी बताया। वहीं, विपक्ष ने इसे कागजी और आमजन से दूर बताते हुए बजट को शिक्षा, स्वास्थ्य, कृषि को लेकर आंकड़ों की बाजीगरी वाला बताया। प्रस्तुत है पक्ष और विपक्ष की प्रतिक्रिया।

उत्तर प्रदेश बजट विकासोन्मुख, जनकल्याणकारी और दूरदर्शी है। यह बजट आधारभूत संरचना, औद्योगिक निवेश, कृषि सुदृढ़ीकरण, महिला सशक्तिकरण और युवा रोजगार पर केंद्रित है। एक्सप्रेस-वे, मेट्रो विस्तार, डिफेंस कारिडोर और स्मार्ट सिटी परियोजनाओं के प्रावधान प्रदेश को ट्रिलियन डॉलर अर्थव्यवस्था की दिशा में अग्रसर करेंगे। किसान, युवा, स्वास्थ्य, शिक्षा क्षेत्र में बढ़ा आवंटन स्वागत योग्य है। - मंयक गोयल, भाजपा महानगर अध्यक्ष

उत्तर प्रदेश का भाजपा ने जो बजट पेश किया है वह झूठा और आंकड़ों की बाजीगरी से ज्यादा कुछ नहीं है। यह यूपी में भाजपा सरकार की विदाई वाला बजट है। एक कागजी बजट विकास केवल विज्ञापनों में दौड़ रहा है, जबकि बेरोजगारों की डिग्रियां अलमारी में बंद हैं और गरीब की थाली खाली है। युवाओं के लिए रोजगार के कोई ठोस अवसर नहीं है। - वीरेंद्र यादव, महानगर अध्यक्ष सपा

बजट में आम जनता को महंगाई से राहत देने के लिए कुछ नहीं किया गया। किसानों की आय और उनकी समस्याओं पर बजट पूरी तरह मौन है। प्राथमिक शिक्षा की हालत बदतर है। सरकार का इस ओर कोई ध्यान नहीं है। स्वास्थ्य सेवाएं वेंटिलेटर पर और निजी अस्पतालों को आक्सीजन दी जा रही है। आमजन के लिए इस बजट में कुछ नहीं है। - आसिफ सैफी, जिलाध्यक्ष युवा कांग्रेस

यूपी बजट लोक लुभावना है। जनता के वास्तविक उत्थान, सर्वसमाज व सभी क्षेत्रों के विकास से इसका जुड़ाव नहीं है। शिक्षा और स्वास्थ्य पर कम ध्यान दिया गया है। भाजपा को बसपा द्वारा पूर्व में पेश किये गये बजट का संज्ञान लेकर सर्वसमाज के विकास को ध्यान में रखना चाहिये। - मनोज कुमार, जिला अध्यक्ष बसपा

यह भी पढ़ें- UP Budget 2026: 'अंधेरा दूर करने' से लेकर 'पसीने से चमकने' तक, वित्त मंत्री ने शेरो-शायरी के जरिए पेश किया विकास का खाका