विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

दो दिन पहले जीता था सीबीएसई नेशनल रोप स्कीपिंग में गोल्ड, गाजियाबाद में 12वीं मंजिल से गिरकर छात्रा की मौत

By vinit Edited By: Neeraj Tiwari
Published: Fri, 25 Sep 2026 10:32 PM (IST)

गाजियाबाद के राजनगर रेजीडेंसी में 14 वर्षीय छात्रा प्राची राजपूत की 12वीं मंजिल से गिरकर संदिग्ध परिस्थितियों में मौत हो ...और पढ़ें

मृतक छात्रा दो दिन पहले ही वह महाराष्ट्र के शिरडी में हुई सीबीएसई नेशनल रोप स्कीपिंग प्रतियोगिता स्वर्ण पदक जीतकर लौटी थी।

मृतक छात्रा दो दिन पहले ही वह महाराष्ट्र के शिरडी में हुई सीबीएसई नेशनल रोप स्कीपिंग प्रतियोगिता स्वर्ण पदक जीतकर लौटी थी।

HighLights

  1. 14 वर्षीय प्राची राजपूत की 12वीं मंजिल से गिरकर मौत।

  2. दो दिन पहले जीता था सीबीएसई नेशनल रोप स्कीपिंग में गोल्ड।

  3. पुलिस मामले की जांच कर रही, आत्महत्या या हादसा स्पष्ट नहीं।

जागरण संवाददाता, गाजियाबाद। राजनगर एक्सटेंशन की राजनगर रेजीडेंसी सोसायटी में शुक्रवार रात संदिग्ध परिस्थिति में 12वीं मंजिल से गिरकर 14 वर्षीय प्राची राजपूत की मौत हो गई। प्राची डीडीपीएस स्कूल संजयनगर में कक्षा नौ की छात्रा थी। दो दिन पहले ही वह महाराष्ट्र के शिरडी में हुई सीबीएसई नेशनल रोप स्कीपिंग प्रतियोगिता स्वर्ण पदक जीतकर लौटी थी।

बालकनी गई थी पसारे कपड़े लेने

राजनगर रेजीडेंसी के जी टावर पर 12वीं मंजिल स्थित फ्लैट निवासी सुरेश चंद बहुराष्ट्रीय कंपनी में साॅफ्टवेयर इंजीनियर हैं। शुक्रवार रात घर पर उनकी पत्नी, 14 वर्षीय बेटी प्राची, छोटी बेटी और सास-ससुर मौजूद थे।

रात करीब नौ बजे उनकी प्राची राजपूत बालकनी में धोकर पसारे गए कपड़े उतारने गई थी। इसी दौरान वह जी ब्लाॅक टावर पर बालकनी से नीचे गिर गई।

गिरते ही तेज आवाज होने पर सोसायटी में लोगों का ध्यान गया। किशोरी को तत्काल गंभीर हालत में संजय नगर स्थित यशोदा अस्पताल पहुंचाया गया जहां चिकित्सकों ने उसे मृत घोषित कर दिया।

दो दिन पहले ही स्वर्ण जीतकर लौटी थी प्राची

प्राची पढाई के साथ खेल और संगीत में भी अव्वल थी। दो दिन पहले ही वह महाराष्ट्र में हुई सीबीएसई नेशनल रोप स्कीपिंग में डबल डच पेयर फ्री स्टाइल और डबल डच सिंगल फ्री स्टाइल प्रतियोगिता में स्वर्ण पदक जीतकर लौटी थी। उसके स्वर्ण जीतने पर स्वजन काफी खुश थे।

किशोरी की मौत की सूचना पर पुलिस ने मौके पर जांच की है। प्राथमिक जांच में किशोरी के बालकनी से नीचे गिरने से मौत होना लग रहा है। मामले में जांच के बाद ही पता चलेगा कि किशोरी ने आत्महत्या की है या हादसा है।

-जियाउद्दीन अहमद, एसीपी नंदग्राम।

यह भी पढ़ें- गाजियाबाद में दो साल की बेटी को फांसी लगाकर खुद भी फंदे पर लटकी मां, एक ही रस्सी से लटके मिले शव

यह भी पढ़ें- गाजियाबाद से दिल्ली-मेरठ का सफर होगा मुश्किल, 18 लोकल ट्रेनें रद; 28 के प्लेटफार्म बदले