विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

गाजियाबाद में आज इंदिरापुरम समेत 89 भूखंडों की नीलामी, पहली बार मिलेंगे मिक्स लैंड यूज प्लॉट

Published: Fri, 17 Jul 2026 05:30 AM (IST)Updated: Fri, 17 Jul 2026 07:02 AM (IST)

गाजियाबाद में शुक्रवार को हिंदी भवन में जीडीए 89 से अधिक भूखंडों की नीलामी करेगा। इसमें पहली बार मिक्स लैंड ...और पढ़ें

डीए के अपर सचिव प्रदीप कुमार सिंह।

डीए के अपर सचिव प्रदीप कुमार सिंह।

HighLights

  1. गाजियाबाद में 89 से अधिक भूखंडों की नीलामी आज।

  2. पहली बार मिक्स लैंड यूज प्लॉट भी बिक्री के लिए।

  3. इंदिरापुरम समेत विभिन्न योजनाओं के भूखंड शामिल।

जागरण संवाददाता, गाजियाबाद। शुक्रवार को हिंदी भवन में प्राधिकरण विभिन्न योजनाओं के 89 से अधिक भूखंडों की नीलामी करेगा। सुबह 11 बजे शुरू होने वाली इस नीलामी में पहली बार मिक्स लैंड यूज (मिश्रित उपयोग) के भूखंड भी बिक्री के लिए रखे गए हैं। इससे खरीदार एक ही भूखंड पर प्राधिकरण से नक्शा स्वीकृत कराकर आवासीय और व्यावसायिक दोनों गतिविधियां संचालित कर सकेंगे।

नीलामी में इंदिरापुरम और उसकी विस्तार योजना के अलावा अन्य योजनाओं के 120 वर्गमीटर से लेकर करीब सात हजार वर्गमीटर तक के आवासीय, व्यावसायिक, ग्रुप हाउसिंग, हाईस्कूल, नर्सिंग होम और अन्य संस्थागत भूखंड शामिल हैं। इसमें केवल वही बोलीदाता भाग ले सकेंगे, जिन्होंने 13 जुलाई तक आवेदन किया है।

योजना में सबसे अधिक भूखंड नीलामी के लिए रखे गए

इंदिरापुरम और उसकी विस्तार योजना में सबसे अधिक भूखंड नीलामी के लिए रखे गए हैं। मिक्स लैंड यूज प्लॉट की शुरुआत से उन लोगों को फायदा होगा, जो आवास के साथ व्यवसाय भी करना चाहते हैं। जीडीए के अपर सचिव प्रदीप कुमार सिंह ने बताया कि नीलामी की सभी तैयारियां पूरी कर ली गई हैं, जिन बोलीदाताओं ने आवेदन किया है वह अपनी पसंद के भूखंड के लिए बोली लगाकर उसे खरीद सकते हैं।

यह भी पढ़ें- गाजियाबाद में कांवड़ रूट पर लगेंगे 200 अतिरिक्त कैमरे, कंट्रोल रूम से होगी निगरानी

देश और दुनिया की ताजा खबरों के लिए Hindi News देखें। Live Cricket Score , IPO Listings, Shiv Chalisa, राशिफल और दुर्गा चालीसा पर अन्य जानकारी पाएं।