विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

गाजियाबाद में कांवड़ रूट पर लगेंगे 200 अतिरिक्त कैमरे, कंट्रोल रूम से होगी निगरानी

Published: Fri, 17 Jul 2026 02:00 AM (IST)

गाजियाबाद नगर निगम कांवड़ यात्रा को सुरक्षित और व्यवस्थित बनाने के लिए व्यापक तैयारियां कर रहा है। यात्रा मार्ग पर ...और पढ़ें

गाजियाबाद में कांवड़ यात्रा की सुरक्षा और सुविधा के लिए आयोजित बैठक।

गाजियाबाद में कांवड़ यात्रा की सुरक्षा और सुविधा के लिए आयोजित बैठक।

HighLights

  1. कांवड़ मार्ग पर 200 अतिरिक्त सीसीटीवी कैमरे, 24 घंटे निगरानी।

  2. सफाई के लिए 1030 कर्मी, 60 मोबाइल शौचालय की व्यवस्था।

  3. पानी के टैंकर, प्रकाश और बैरिकेडिंग से सुरक्षा सुनिश्चित।

जागरण संवाददाता, गाजियाबाद। कांवड़ यात्रा को सुरक्षित और व्यवस्थित बनाने के लिए नगर निगम की टीम सड़क पर उतर चुकी है। महापौर सुनीता दयाल ने बताया कि सभी विभागों के अधिकारियों के साथ जल्द बैठक कर व्यवस्थाओं को अंतिम रूप दिया जाएगा। इस बार कांवड़ मार्ग और मंदिरों के आसपास करीब 200 अतिरिक्त सीसीटीवी कैमरे लगाए जाएंगे। पहले से लगे कैमरों को भी कंट्रोल रूम से जोड़कर 24 घंटे निगरानी की जाएगी।

सफाई व्यवस्था के लिए स्वास्थ्य विभाग की ओर से 1030 सफाईकर्मी तीन शिफ्टों में कांवड़ मार्ग और शिविरों की सफाई करेंगे। शिविरों में डस्टबिन रखे जाएंगे। जबकि 70-75 अतिरिक्त डोर-टू-डोर कूड़ा कलेक्शन वाहन लगाए जाएंगे। कांवड़ मार्ग पर 60 मोबाइल शौचालय स्थापित किए जाएंगे, जिनमें महिलाओं के लिए 160 और पुरुषों के लिए 190 सीटें होंगी।

सफाई हाई प्रेशर मशीन से 200 कर्मचारियों की टीम करेगी

इनकी सफाई हाई प्रेशर मशीन से 200 कर्मचारियों की टीम करेगी। जलकल विभाग कांवड़ मार्ग और शिविरों में 25 पानी के टैंकर लगाएगा। इनमें कांवड़ रूट पर 20 और दूधेश्वरनाथ मंदिर पर 12 टैंकरों से गंगाजल उपलब्ध कराया जाएगा। अस्थायी प्याऊ भी बनाए जाएंगे। वर्षा के दौरान जलभराव से निपटने के लिए विभिन्न हाटस्पाट पर पंपसेट तैनात रहेंगे।

नगर निगम कांवड़ मार्ग पर करीब 3000 स्थायी और अस्थायी लाइटें और 20 जनरेटर लगाएगा। निर्माण विभाग ने बैरिकेडिंग के लिए निविदाएं जारी कर दी हैं। मोहन नगर, सिटी जोन और मेरठ रोड समेत प्रमुख मार्गों पर बैरिकेडिंग, ट्रैफिक साइन बोर्ड लगाने और सड़क के गड्ढों की मरम्मत कराई जाएगी।

निगम हर वर्ष की तरह साईं उपवन में कांवड़ शिविर लगाएगा

महापौर ने बताया कि नगर निगम हर वर्ष की तरह साईं उपवन में कांवड़ शिविर लगाएगा। जीरो वेस्ट प्लास्टिक अभियान के तहत स्टील के बर्तनों में प्रसाद वितरित किया जाएगा। कांवड़ियों के स्वागत में पुष्पवर्षा की जाएगी। उन्होंने कहा कि इस वर्ष श्रद्धालुओं को बेलपत्र उपलब्ध कराए जाएंगे।

यह भी पढ़ें- हापुड़ के मसूरी-धौलाना मार्ग पर भीषण सड़क हादसा, कैंटर की चपेट में आने से दो बाइक सवारों ने गंवाई जान

देश और दुनिया की ताजा खबरों के लिए Hindi News देखें। Live Cricket Score , IPO Listings, Shiv Chalisa, राशिफल और दुर्गा चालीसा पर अन्य जानकारी पाएं।