गाजियाबाद में गैस सिलिंडर के लिए लंबी लाइनें बरकरार, पेट्रोल पंपों पर स्थिति सामान्य
पश्चिम एशिया में छिड़े महासंग्राम के बाद गाजियाबाद में रसोई गैस और कमर्शियल सिलेंडरों के दाम बढ़ गए हैं। डिलीवरी ...और पढ़ें

गाजियाबाद में पेट्रोल पंपों पर स्थिति सामान्य तो वहीं गैस के लिए उमड़ी भीड़। जागरण

समय कम है?
जानिए मुख्य बातें और खबर का सार एक नजर में
जागरण संवाददाता, गाजियाबाद। पश्चिम एशिया में छिड़े महासंग्राम के बाद रसोई गैस सिलिंडर और कमर्शियल गैस सिलिंडर के दाम में बढ़ोत्तरी की गई है। शुक्रवार को औद्योगिक डीजल और प्रीमियम पेट्रोल के दाम भी बढ़ाए गए हैं। इसके बाद शनिवार को जिले के पेट्रोल पंपों पर स्थिति सामान्य नजर आई।
गैस एजेंसियों पर सिलिंडर के लिए लोग लाइन में लगे दिखे, उपभोक्ताओं का कहना है कि गैस सिलिंडर की डिलीवरी में देरी के कारण वह गैस एजेंसी पहुंचकर खुद ही रसोई गैस सिलिंडर लेना पसंद कर रहे हैं, जिससे कि पहले से घर में लगे रसोई गैस सिलिंडर की गैस खत्म होने पर उनको परेशानी न हो।
पटेल नगर में स्थित इंडेन गैस एजेंसी और राजनगर स्थित इंडेन गैस एजेंसी पर शनिवार को लोग बुकिंग काउंटर के बाहर स्लिप लेने के लिए लाइन में लगे नजर आए।
घंटों लाइन में लगने को मजबूर उपभोक्ता
लगभग आधे से एक घंटे तक लाइन में लगने के बाद गैस बुकिंग की स्लिप लेने के लिए उपभोक्ता का नंबर आ रहा था, इसके बाद उनको गैस एजेंसी से रसोई गैस सिलिंडर दिया जा रहा था।

जिला प्रशासन ने उपभोक्ताओं से अपील कर रखी है कि गैस एजेंसी पर रसोई गैस सिलिंडर लेने के लिए न आएं, गैस सिलिंडर की डिलीवरी उनके घर पर की जाएगी। लेकिन बुकिंग अधिक होने से गैस सिलिंडर की डिलीवरी में देरी हो रही है। ऐसे में उपभोक्ता खुद ही एजेंसी पर पहुंचकर रसोई गैस सिलिंडर ले रहे हैं।
पेट्रोल पंपों पर स्थिति सामान्य
दूसरी तरफ, अंबेडकर रोड स्थित इंडियन आयल पेट्रोल पंप और मेरठ रोड स्थित जियो पेट्राेप पंप पर स्थिति सामान्य नजर आई। यहां पर भीड़ नजर आई।

पेट्रोल पंप पर कर्यरत कर्मचारियों ने बताया कि प्रीमियम पेट्रोल की बिक्री कम होती है, दाम उसी पर बढ़े हैं। सामान्य पेट्रोल और डीजल के दाम में कोई बढ़ोत्तरी नहीं हुई है। इसलिए ग्राहकों पर कोई असर भी नहीं है।
