विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

नवरात्र: क्विक कॉमर्स कंपनियों पर खाद्य विभाग का छापा, Zepto के गोदामों से 94 किलो कुट्टू का आटा सीज

Published: Fri, 16 Oct 2026 11:31 AM (IST)

खाद्य सुरक्षा विभाग ने नवरात्र के दौरान गाजियाबाद में क्विक कॉमर्स कंपनियों और अन्य प्रतिष्ठानों पर छापा मारा। इस अभियान ...और पढ़ें

भारी मात्रा में कुट्टू का आटा और घी सीज

भारी मात्रा में कुट्टू का आटा और घी सीज

HighLights

  1. खाद्य सुरक्षा विभाग ने गाजियाबाद में चलाया दो दिवसीय अभियान।

  2. क्विक कॉमर्स कंपनियों के गोदामों पर हुई छापेमारी।

  3. 75 किलो कुट्टू आटा और 4 किलो घी जब्त किया गया।

जासं, गाजियाबाद। नवरात्र के अवसर पर क्विक कॉमर्स कंपनियों के माध्यम से भी लोग घर बैठे कुट्टू का आटा सहित अन्य सामान की खरीद करते हैं।

क्विक कॉमर्स कंपनियों द्वारा आपूर्ति किए जा रहे खाद्य पदार्थ की गुणवत्ता ठीक है या नहीं, इसका पता लगाने के लिए खाद्य सुरक्षा विभाग की टीमों द्वारा दो दिवसीय अभियान चलाया गया।

75 किलो कुट्टू का आटा खराब

डूंडाहेड़ा में क्विक कॉमर्स कंपनी मै. जेप्टो इंडिया लिमिटेड के गोदाम में रखा 75 किलो कुट्टू का आटा गुणवत्ता खराब होने के संदेह पर खाद्य सुरक्षा विभाग की टीम द्वारा सीज किया गया है। इसी कंपनी के मोरटा स्थित स्टोर में भी 19 किलो कुट्टू का आटा सीज किया गया है।

खाद्य सुरक्षा विभाग के सहायक आयुक्त सुरेश मिश्रा ने बताया कि जिले में क्विक कामर्स कंपनियों के गोदामों और वेयरहाउस में खाद्य पदार्थाें के रखरखाव व गुणवत्ता को लेकर शासन के निर्देश पर अभियान चलाया गया। इसके अलावा अन्य खाद्य प्रतिष्ठानों पर भी जांच की गई।

19 किलो कुट्टू का आटा सीज

दो दिवसीय अभियान के दौरान डूंडाहेड़ा में मै. जेप्टो इंडिया लिमिटेड के गोदाम में 75 किलो कुट्टू का आटा और मोरटा स्थित मै. जेप्टो मार्ट 19 किलो कुट्टू का आटा सीज किया गया है। इनके अलावा कविनगर स्थित मैसर्स गोयल स्टोर्स की दुकान से

पांच किलो कुट्टू का आटा और चार किलो घी

सीज किया गया है। लोनी में मैसर्स 123 मार्ट में 16 किलो कुट्टू का आटा, राजनगर एक्सटेंशन स्थित मैसर्स ओमदेव कंस्ट्रक्शन लिमिटेड में 17 किलो कुट्टू का आटा सीज किया गया है।

यह भी पढ़ें- नवरात्र व्रत में कुट्टू का आटा पड़ा भारी, गाजियाबाद में 16 लोग बीमार

यह भी पढ़ें- गाजियाबाद: कुट्टू का आटा खाने से एक ही परिवार के 6 सदस्यों की तबीयत बिगड़ी, अस्पताल में भर्ती