विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

नवरात्र व्रत में कुट्टू का आटा पड़ा भारी, गाजियाबाद में 16 लोग बीमार

By Madan PanchalEdited By: Sachin Jha
Published: Mon, 12 Oct 2026 08:28 AM (IST)

गाजियाबाद के विजयनगर में कुट्टू के आटे से बनी पकौड़ी और पूरी खाने से तीन परिवारों के 16 लोग बीमार ...और पढ़ें

नवरात्र व्रत में कुट्टू का आटा पड़ा भारी ( फोटो स्रोत : जागरण )

नवरात्र व्रत में कुट्टू का आटा पड़ा भारी ( फोटो स्रोत : जागरण )

HighLights

  1. विजयनगर में कुट्टू का आटा खाने से 16 लोग बीमार।

  2. नवरात्र व्रत के पहले दिन हुई घटना, अस्पताल में भर्ती।

  3. मिलावटी या एक्सपायरी आटे से तबीयत बिगड़ने की आशंका।

मदन पांचाल, गाजियाबाद। विजयनगर में कुट्टू के आटे की बनी पकौड़ी और पूरी खाने से तीन परिवारों के 16 लोग बीमार पड़ गए।

सभी को जिला एमएमजी अस्पताल की इमरजेंसी में भर्ती कराया गया है। कई लोगों को उल्टी हो रही है और सभी के पेट में दर्द है। विजयनगर सेक्टर 11 के रहने वाले अनिल ने बताया कि रविवार को सभी ने पहले नवरात्र का व्रत रखा था।

खाते ही होने लगा पेट में दर्द

शाम को शनि मंदिर स्थित दुकान से कुट्टू का आटा लाकर पकौड़ी और पूरी बनाई। सभी ने दो दो पूरी खाई और हर्षित ने चार।

थोड़ी देर बाद ही सभी के पेट में दर्द होने लगा और चक्कर आने लगा। हर्षित की हालत ज्यादा खराब हो गई।तुरंत जिला एमएमजी अस्पताल में भर्ती कराया गया।

एक्सपायरी डेट का था आटा

भर्ती मरीजों में राजू, गुड्डी मुकेश ,काजल, राकेशसुधा, रुकमणि, परी, सुनीता, पायल, कार्तिकसंजीव, सुशील, कुनाल कृष्ण, हर्षित पांचाल, मुकेश ,काजल, राकेश, सुधा, पायल, कार्तिक, संजीव, सुशील, कुनाल और कृष्ण शामिल है।

खाद्य सुरक्षा विभाग की सख्ती का बाद भी मिलावटी और एक्सपायरी डेट का कुट्टू का आटा बिकने के चलते इन लोगों की तबियत खराब हुई है।

यह भी पढ़ें- मुंडन से लौटते समय नोएडा अंडरपास में फंसी कार, बाल-बाल बचे छह लोग