विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

मुंडन से लौटते समय नोएडा अंडरपास में फंसी कार, बाल-बाल बचे छह लोग

Published: Mon, 12 Oct 2026 08:19 AM (IST)

गुरुग्राम से मुंडन कराकर लौट रहे छह लोगों की कार नोएडा सेक्टर 95 अंडरपास के जलभराव में फंस गई। सभी लोग ड्राइवर साइड का शीशा तोड़कर सुरक्षित बाहर निकले, जिसके बाद अग्निशमन टीम और पुलिस ने कार को बाहर निकाला।

नोएडा सेक्टर 95 अंडरपास के जल भराव में फंस गई ( फोटो स्रोत : जागरण )

नोएडा सेक्टर 95 अंडरपास के जल भराव में फंस गई ( फोटो स्रोत : जागरण )

HighLights

  1. गुरुग्राम से मुंडन कराकर लौट रहे थे यात्री।

  2. नोएडा सेक्टर 95 अंडरपास में फंसी कार।

  3. शीशा तोड़कर सभी लोग सुरक्षित बाहर निकले।

जागरण संवाददाता, नोएडा। बुलंदशहर से गुरुग्राम शीतला माता के मंदिर में बच्चे का मुंडन कराकर तड़के वापस लौट रहे छह लोगों की कार नोएडा सेक्टर 95 अंडरपास के जल भराव में फंस गई।

ड्राइवर की तरफ का शीशा तोड़कर छह लोग बाहर निकले। सूचना पाकर मौके पर पहुंची अग्निशमन टीम और पुलिस ने कार को बाहर निकलवाया। गनीमत रही की कोई जनहानि नहीं हुई।

रविवार को गए थे शीतला माता मंदिर

बुलंदशहर चोला गांव के रहने वाले नीरज गांव के कृष्ण, सूरज, धर्मवती, सीमा, आरती के साथ रविवार रात को रेनाल्ट ट्राइबर माडल की कार से गुरुग्राम शीतला माता मंदिर गए थे। सभी गांव के खेतीबाड़ी करते हैं, जबकि नीरज कार चलाते है।

इनके साथ चार बच्चे भी थे। वहां पर कृष्ण और सीमा के एक वर्षीय बेटे का रात करीब 12 बजे मुंडन कराया। वहां से तड़के चार बजे वापस लौट रहे थे। सीएनजी डलवाने के लिए सेक्टर 95 अंडरपास की ओर मुड़ गए।

शीशे से बाहर का रास्ता नहीं दिख रहा था साफ

नीरज ने बताया कि वर्षा होने के चलते शीशे से बाहर का ज्यादा साफ नहीं दिख रहा था। उनको लगा कि अंडरपास में दो तीन फीट पानी होगा। वह आगे बढ़ गए और बीच मे जाकर कार एकाएक बंद हो गई।

करीब चार-पांच पानी होगा। कर में सभी के सीने कार पानी आने पर चीख-पुकार मच गई। नीरज ने धीरज से काम लिया। पुलिस को सूचना दी। अपनी तरफ का शीशा तोड़ा। अन्य दो लोग बाहर निकले और धक्का लगाकर कार को किनारे किया। अन्य तीनों महिला व बच्चों को बाहर निकाला।

अग्निशमन और पुलिस ने निकाली कार बाहर: अग्निशमन टीम और फेज वन थाना पुलिस मौके पर पहुंची। कार को रस्सों की मदद से बाहर निकाला।

यह भी पढ़ें- हिसार में पत्नी ने झगड़े में नाखूनों से नोचा, पति की मौत; गर्दन पर निशान मिलने से पुलिस भी हैरान

देश और दुनिया की ताजा खबरों के लिए Hindi News देखें। Live Cricket Score ,IPO Listings, Shiv Chalisa, राशिफल और दुर्गा चालीसा पर अन्य जानकारी पाएं।