गाजियाबाद में दमकल विभाग को मिला हाई कैपेसिटी फायर टेंडर, आग पर 30 मिनट तक लगातार पानी की बौछार संभव
गाजियाबाद के साहिबाबाद दमकल विभाग को अब 22 हजार लीटर क्षमता वाला नया फायर टेंडर मिला है। इससे आग पर ...और पढ़ें

आग पर काबू पाना होगा आसान। (AI Generated Image)
HighLights
गाजियाबाद दमकल को मिला 22 हजार लीटर का फायर टेंडर।
लगातार 25-30 मिनट तक आग पर पानी की बौछार संभव।
बड़ी आग पर काबू पाना अब होगा अधिक आसान।
जागरण संवाददाता, साहिबाबाद (गाजियाबाद)। दमकल विभाग को अब 22 हजार लीटर पानी की क्षमता वाला फायर टेंडर मिला है। अभी तक कर्मचारियों को 14 हजार लीटर के फायर टेंडर से काम चलाना पड़ता था। 22 हजार लीटर के फायर टेंडर से लगातार 25 से 30 मिनट तक आग पर पानी की बौछार कर जल्द आग पर काबू पाया जा सकेगा।
मुख्य अग्निशमन अधिकारी राहुल पाल ने बताया कि फायर स्टेशनों पर ढाई, पांच हजार व 14 हजार लीटर की क्षमता वाले फायर टेंडर हैं। आग पर पूरी रफ्तार से एक मिनट में करीब 923 लीटर पानी फेंका जाता है। आग की बड़ी घटना पर कई बार गाड़ियों से बार-बार पानी मंगवाना पड़ता था।
पानी की बौछार रुकते ही आग दोबारा विकराल रूप धारण कर लेती थी। अब दमकल कर्मी एक वाहन फायर टेंडर से करीब आधा घंटे आग बुझा सकेगा। उन्होंने बताया कि शासन स्तर पर 22 हजार लीटर क्षमता वाले कुछ वाहन तैयार हो गए हैं। इन वाहनों को सभी जिलों में भेजा जा रहा है। गाजियाबाद को भी एक 22 हजार लीटर पानी की क्षमता वाला फायर टेंडर मिला है।
