बिजली विभाग के पूर्व इंजीनियर ने फारेक्स ट्रेडिंग के नाम पर महिला से की लाखों की ठगी, जांच में जुटी पुलिस
इंदिरापुरम के वसुंधरा में एक महिला से फारेक्स ट्रेडिंग के नाम पर पांच लाख रुपये की ठगी की गई। पीड़िता ...और पढ़ें

बिजली विभाग के पूर्व इंजीनियर ने फारेक्स ट्रेडिंग के नाम पर महिला से की लाखों की ठगी (एआई जेनरेटेड इमेज)
HighLights
वसुंधरा में महिला से फारेक्स ट्रेडिंग के नाम पर ठगी।
पूर्व बिजली इंजीनियर राजकुमार ने पांच लाख रुपये ठगे।
पीड़िता ने आरोपित के खिलाफ पुलिस में रिपोर्ट दर्ज कराई।
अजय सक्सेना, साहिबाबाद। इंदिरापुरम थाना क्षेत्र के वसुंधरा सेक्टर-एक में फारेक्स ट्रेडिंग के नाम पर महिला से पांच लाख रुपये की ठगी की गई। पीड़िता ने आरोपित परिचित के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज कराई है। पुलिस मामले की जांच में जुटी है।
वसुंधरा निवासी अंजू सहेरा ने बताया कि उनके पति संजीव कुमार का राजकुमार से परिचय था। दोनों मेरठ स्थित एक हास्टल में साथ रहते थे। राजकुमार बिजली निगम के अवर अभियंता के पद पर कार्य करता था। उसका घर आना जाना था। वर्ष 2020 में उसने फारेक्स ट्रेडिंग की जानकारी दी।
इस तरह हुई ठगी
उसने पति से फारेक्स ट्रेडिंग में निवेश करने को कहा लेकिन पति ने मना कर दिया। उसके कई बार कहने पर पति ने 13 जनवरी को पांच लाख रुपये उसके खाते में ट्रांसफर कर दिए। 17 सितंबर को उसने 50 हजार रुपये वापस भेजे। शेष रुपये वापस देने से मना कर दिया।
इसके बाद उसने फोन रिसीव करना बंद कर दिया। आरोप है कि 400 से 500 लोगों से धोखाधड़ी कर रुपये एकत्र किए हैं।
अब होगी आगे की कार्रवाई
अब वह नौकरी से इस्तीफा देकर आगरा में अस्पताल का संचालन कर रहा है। उन्होंने आरोपित के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज कराई है।
एसीपी इंदिरापुरम सूर्यबली मौर्य ने बताया कि मामले की जांच की जा रही है। जांच के बाद आगे कार्रवाई की जाएगी।
यह भी पढ़ें- हिंडन घाट पर छठ पर्व के लिए त्रिस्तरीय सुरक्षा घेरा, 500 से अधिक पुलिसकर्मी तैनात