विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

गाजियाबाद में 35000 बकायेदारों पर बिजली निगम का शिकंजा, रोज 300 कनेक्शन काटने का लक्ष्य

Published: Fri, 28 Aug 2026 09:50 PM (IST)

विद्युत निगम ने गाजियाबाद में बिजली बिल बकायेदारों पर शिकंजा कसने की तैयारी की है, जहां 35 हजार से अधिक ...और पढ़ें

एआई जेनेरेटेड इमेज।

एआई जेनेरेटेड इमेज।

HighLights

  1. गाजियाबाद में 35 हजार से अधिक उपभोक्ताओं पर बकाया 53 करोड़।

  2. विद्युत निगम का प्रतिदिन 300 कनेक्शन काटने का लक्ष्य।

  3. बकाया जमा होने पर ही बिजली आपूर्ति होगी बहाल।

जागरण संवाददाता, गाजियाबाद। बिजली बिल जमा न करने वाले उपभोक्ताओं पर विद्युत निगम ने शिकंजा कसने की तैयारी कर ली है। जोन-एक में 35 हजार से अधिक उपभोक्ताओं पर निगम के 53 करोड़ रुपये से अधिक बकाया हैं। बकाया वसूली के लिए अधिकारियों ने विशेष कार्ययोजना तैयार की है।

इसके तहत उपखंड अधिकारी को अपने-अपने क्षेत्रों में प्रतिदिन कम से कम 300 बकायेदारों के बिजली कनेक्शन विच्छेदित कराने का लक्ष्य दिया गया है।

बकाया जमा करने के बाद ही जुड़ेगा कनेक्शन

विद्युत निगम के अधिकारियों ने बताया कि कुल बकायेदारों में करीब 15 हजार उपभोक्ता ऐसे हैं, जिन पर तीन माह से अधिक का बिजली बिल बकाया है। इन उपभोक्ताओं के खिलाफ पहले चरण में अभियान चलाकर कनेक्शन काटे जाएंगे। बकाया राशि जमा करने के बाद ही उनकी बिजली आपूर्ति बहाल की जाएगी।

विद्युत निगम तीन माह से अधिक समय से बिल जमा नहीं करने वाले उपभोक्ताओं के मीटर उतारने की योजना पर भी विचार कर रहा है। अधिकारियों का कहना है कि बकाया वसूली अभियान में लापरवाही बरतने वाले कर्मचारियों और अधिकारियों की जवाबदेही भी तय की जाएगी।

यह भी पढ़ें- दरभंगा में बिजली बिल से राहत की राह आसान, पीएम सूर्य घर योजना में जल्द मिलेगा लोन

यह भी पढ़ें- UP में बिजली बिलों का तुरंत निपटारा और नो-कटौती, त्यौहारों से पहले सरकार का बड़ा प्लान