विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

गाजियाबाद में 215 करोड़ के ड्रेनेज प्रोजेक्ट को मंजूरी, दो बड़े नालों का होगा निर्माग

Published: Mon, 12 Oct 2026 09:49 PM (IST)

गाजियाबाद नगर निगम को शहर के दो बड़े नालों के निर्माण के लिए 215 करोड़ रुपये की मंजूरी मिली है, जिससे ड्रेनेज व्यवस्था सुधरेगी। हालांकि, गांधीनगर में बिजली आपूर्ति बाधित होने से लोगों को पानी की समस्या झेलनी पड़ी।

प्रतीकात्मक तस्वीर, एआई जेनरेटेड

प्रतीकात्मक तस्वीर, एआई जेनरेटेड

HighLights

  1. गाजियाबाद के दो बड़े नालों को 215 करोड़ की मंजूरी।

  2. गांधीनगर में बिजली बाधित होने से पानी की आपूर्ति ठप।

  3. पार्षद ने विद्युत विभाग की कार्यशैली पर जताई नाराजगी।

जागरण संवाददाता, गाजियाबाद। गाजियाबाद नगर निगम द्वारा लगातार ड्रेनेज सिस्टम को सुदृढ बनाये जाने के लिए कार्य किया जा रहा है। महापौर सुनीता दयाल ने बताया कि शहर के दो बड़े नालों के निर्माण के लिये शासन स्तर 215 करोड़ की मंजूरी मिल गई है।

अर्बन फ्लड-जल प्लावन नियंत्रण एवं स्मार्ट वाटर ड्रेनेज योजनांतर्गत कविनगर आरडीसी फ्लाईओवर से जैन मंदिर होते हुए विवेकानंद नगर तक 84 करोड़ की लागत से नाले का निर्माण होगा।

1752 मीटर लंबे नाले का निर्माण

साउथ साईड औद्योगिक क्षेत्र रेलवे लाईन से एबीईएस कॉलेज होते हुए शाहबेरी तक कवर्ड 1752 मीटर नाले का 131 करोड़ की लागत से निर्माण किया जायेगा। मोरटा गांव में बिजली घर तालाब से मेरठ रोड भट्टा नं -5 रोड होते हुए राज नगर एक्सटेंशन ड्रेन तक के नाले के निर्माण कार्य पर 68 करोड़ खर्च होंगे।

जिसमे 1080 मीटर कवर्ड 2220 मीटर ओपन एरिया है। इसका प्रस्ताव शासन स्तर पर लंबित है।इनके बनने से ड्रेनेज की सुगम व्यवस्था हो जाएगी।

पेयजल आपूर्ति बाधित

गांधीनगर स्थित हरि मंदिर के पास तिकोना पार्क में लगे नगर निगम के दो पानी के पंपों की बिजली आपूर्ति बाधित होने से पुराने गांधीनगर तथा आंशिक राम नगर में पानी की सप्लाई ठप हो गई है। देर रात हुई वर्षा के कारण बिजली के खंभे पर तार हिलने से पंपों तक पहुंचने वाली विद्युत आपूर्ति का एक फेस बाधित हो गया, जिसके चलते सुबह दोनों पंप नहीं चल सके।

नहीं मिला कोई समाधान

समस्या की जानकारी मिलते ही नगर निगम के कर्मचारियों और स्थानीय पार्षद द्वारा विद्युत विभाग के अधिकारियों को मौखिक रूप से अवगत करा दिया गया था। इसके बावजूद बार-बार तकनीकी कारणों का हवाला देकर समस्या का समाधान नहीं किया गया।

नतीजतन, दिनभर क्षेत्र के लोगों को पानी की किल्लत का सामना करना पड़ा और देर रात्रि तक पंपों की बिजली आपूर्ति बहाल नहीं हो सकी। त्योंहार के समय में लोगों के लिए यह बड़ी समस्या बन गई।

पार्षद नीरज गोयल ने विद्युत विभाग की कार्यशैली पर नाराजगी व्यक्त करते हुए कहा कि एक फेस की विद्युत आपूर्ति बाधित होने जैसी समस्या का समाधान यदि समय रहते किया जाता, तो हजारों लोगों को पानी की परेशानी नहीं झेलनी पड़ती।

यह भी पढ़ें- चेन्नई एयरपोर्ट पर ऑक्सीजन की कमी के कारण मलेशिया एयरलाइंस की फ्लाइट 2 घंटे लेट, 78 यात्रियों को बोर्डिंग से रोका गया

देश और दुनिया की ताजा खबरों के लिए Hindi News देखें। Live Cricket Score ,IPO Listings, Shiv Chalisa, राशिफल और दुर्गा चालीसा पर अन्य जानकारी पाएं।