विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

गाजियाबाद में दहेज के लिए महिला को पीटा, घर से निकाला; मुख्यमंत्री आवास पर धरने की चेतावनी

Published: Tue, 03 Feb 2026 04:50 AM (IST)

मुरादनगर में मानसी शर्मा को दहेज में कार और पांच लाख रुपये न मिलने पर ससुराल वालों ने पीटकर घर ...और पढ़ें

दहेज के लिए महिला को घर से निकाला।

दहेज के लिए महिला को घर से निकाला।

HighLights

  1. दहेज में कार-नकद न मिलने पर महिला को पीटा।

  2. ससुराल वालों ने घर से निकाला, पुलिस पर निष्क्रियता का आरोप।

  3. पीड़िता ने मुख्यमंत्री आवास पर धरने की धमकी दी।

संवाद सहयोगी, मुरादनगर। थाना क्षेत्र की सक्को वाली कालोनी में दहेज में कार व 5 लाख रुपये न मिलने पर ससुराल के लोगों ने एक महिला को पीटकर घर से निकाल दिया। पीड़िता ने कार्रवाई न होने पर मुख्यमंत्री आवास के सामने धरने पर बैठने की चेतावनी दी है। पुलिस मामले की जांच कर रही है।

थाना क्षेत्र की सक्को वाली गली कालोनी में रहने वाली मानसी शर्मा का विवाह गत वर्ष खुर्रमपुर गांव के युवक के साथ हुआ था। विवाह में युवती के पिता ने अपनी सामर्थ्य अनुसार खर्च किया था। पीड़िता के अनुसार दहेज में पांच लाख नकद व कार न मिलने के चलते विवाह के बाद से पति व उसके स्वजन उनके साथ मारपीट व दुर्व्यवहार करते हुए आ रहे हैं। इसी वर्ष पांच जनवरी को ससुराल के लोगों ने पीड़िता को मारपीट करके घर से निकाल दिया।

पीड़िता के स्वजन के समझौते का प्रयास किया तो आरोपितों ने उनके साथ भी अभद्रता की। पीड़िता ने तहरीर देकर मामले में कार्रवाई की मांग की। पीड़िता का कहना है कि एक माह बाद भी पुलिस ने इस संबंध में कार्रवाई नहीं की है। निराश होकर पीड़िता ने मुख्यमंत्री आवास के सामने धरने पर बैठने की धमकी दी है। एसीपी का कहना है कि मामले की जांच के बाद आगे की कार्रवाई की जाएगी।

यह भी पढ़ें- असोला भाटी वन्यजीव अभयारण्य में यमुना को स्वच्छ बनाने का प्रस्तुत किया मॉडल, गठित होगी टास्क फोर्स