दर्दनाक: खूंखार कुत्तों का चार साल के मासूम पर हमला, जमीन पर बुरी तरह घसीटा; सिर में लगे 36 टांके
गाजियाबाद के साहिबाबाद में एक चार साल के बच्चे पर कुत्तों के झुंड ने हमला कर दिया। घर के बाहर ...और पढ़ें
-1768559139468_m.webp)
गाजियाबाद में खूंखार कुत्तों के हमले से घायल हुआ मासूम। जागरण

समय कम है?
जानिए मुख्य बातें और खबर का सार एक नजर में
जागरण संवाददाता, साहिबाबाद (गाजियाबाद)। गाजियाबाद जनपद के साहिबाबाद में इंदिरापुरम के कनावनी में घर के बाहर खेलते हुए चार साल के मासूम पर कुत्तों के झुंड ने हमला कर दिया। कुत्ते उसे काटकर घसीटने लगे।
इस दौरान लोगों ने रोने की आवाज सुनकर बामुश्किल कुत्तों को भगाया और परिजनों के साथ बच्चे को अस्पताल लेकर पहुंचे। पिता अमरपाल ने बताया कि वह सब्जी बेचने का काम करते हैं।
यह भी पढ़ें- गाजियाबाद के बैंक्वेट हॉल में सफाईकर्मी की लिफ्ट में फंसकर मौत, संदिग्ध मृत्यु पर परिजनों ने उठाए सवाल
बृहस्पतिवार सुबह करीब नौ बजे की घटना है। बच्चे के सिर में 36 टांके आए हैं। इलाज कराने के बाद उसे घर ले आए। लोगों ने इसकी शिकायत नगर निगम अधिकारियों से की। इसके बाद सबसे अधिक काटने वाले खूंखार कुत्ते को निगम की टीम पकड़ कर ले गई।
