गाजियाबाद के बैंक्वेट हॉल में सफाईकर्मी की लिफ्ट में फंसकर मौत, संदिग्ध मृत्यु पर परिजनों ने उठाए सवाल
गाजियाबाद के पटेल नगर स्थित रेड वेलवेट बैंक्वेट हॉल में एक सफाईकर्मी की संदिग्ध परिस्थितियों में मौत हो गई। 24 ...और पढ़ें

गाजियाबाद में सामान ढोने वाली लिफ्ट में फंसकर सफाइकर्मी की मौत। फाइल फोटो

समय कम है?
जानिए मुख्य बातें और खबर का सार एक नजर में
जागरण संवाददाता, गाजियाबाद। पटेल नगर स्थित रेड के वेलवेट बैंक्वेट हाल में सफाईकर्मी की संदिग्ध परिस्थिति में मौत हो गई। युवक का शव सामान ढोने वाली लिफ्ट में फंसा हुआ मिला। मृतक की पहचान हापुड़ के भटैल निवासी 24 वर्षीय शिव कुमार के रूप में हुई है।
घटना की सूचना मिलने पर पुलिस और फारेंसिक टीम मौके पर पहुंची और जांच शुरू की। पुलिस के मुताबिक शुक्रवार सुबह करीब 11 बजे बैंक्वेट हाल के मैनेजर राजेश ने फोन कर सूचना दी कि उनके यहां काम करने आए युवक की लिफ्ट में फंसकर मौत हो गई है।
हादसे के समय नहीं था कोई मौजूद
सूचना मिलते ही एसीपी नंदग्राम और थाना प्रभारी सिहानीगेट मौके पर पहुंचे। वहां सामान ढोने वाली लिफ्ट के नीचे युवक का शव पड़ा मिला। पुलिस का कहना है कि सामान ढोने वाली लिफ्ट में चढ़ते समय युवक ने लिफ्ट चालू की इसी दौरान उसने सिर आगे कर दिया।
इस वजह से युवक का सिर फंस गया जिससे उसकी मृत्यु हो गई। हादसे के समय मौके पर कोई मौजूद नहीं था।
यह भी पढ़ें- जेठ से अवैध संबंध बनाने का दबाव, मना करने पर पत्नी को दिया तीन तलाक; पीड़िता की शिकायत पर हुआ एक्शन
