विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

गाजियाबाद पुलिस बेबस, बेखौफ वाहन चालक: डीएमई पर धड़ल्ले से घुस रहे प्रतिबंधित दोपहिया, जान गंवा रहे युवा

By Vinit Edited By: Rajesh Kumar
Published: Sun, 10 May 2026 11:42 PM (IST)

दिल्ली-मेरठ एक्सप्रेसवे पर दोपहिया वाहनों के प्रतिबंध के बावजूद उनके प्रवेश से लगातार हादसे हो रहे हैं, जिनमें चालकों की मौत हो रही है।

छिजारसी के पास दिल्ली-मेरठ एक्सप्रेस वे पर चलते बाइक सवार। जागरण

छिजारसी के पास दिल्ली-मेरठ एक्सप्रेस वे पर चलते बाइक सवार। जागरण


HighLights

  1. डीएमई पर दोपहिया वाहनों का प्रवेश प्रतिबंधित, फिर भी उपयोग।

  2. एक्सप्रेसवे पर लगातार बढ़ रहे सड़क हादसे और मौतें।

  3. पुलिस के रोकने के दावे हवाई, कार्रवाई में कमी।

विनीत कुमार, गाजियाबाद। दिल्ली-मेरठ एक्सप्रेसवे पर दोपहिया, तिपहिया और ई रिक्शा का प्रवेश प्रतिबंधित है। इसके बावजूद दोपहिया धड़ल्ले से डीएमई पर दौड़ते दिखाई देते हैं। यही वजह है कि डीएमई पर हादसे में दोपहिया चालक सर्वाधिक दुर्घटना के शिकार होते हैं।

रविवार को भी भोजपुर थानाक्षेत्र में दो बाइक सवार युवकों की डीएमई पर हादसे में मौत हो गई जबकि एक युवक मसूरी थानाक्षेत्र में डीएमई पर हुए हादसे में घायल हो गया। जबकि डीएमई पर प्रतिबंधित वाहन चलते पाए जाने पर 20 हजार रुपये का चालान है।

पुलिस के तमाम हादसे रोकने के दावे के बीच सड़क हादसों में कमी नहीं आ रही है। लगातार बढ़ते हादसे इस बात का संकेत दे रहे हैं कि सड़क सुरक्षा को लेकर अभी और ठोस कदम उठाने की जरूरत है। हादसों को कम करने के लिए पुलिस ने पिछले वर्ष एक गैर सरकारी संगठन से प्रमुख सड़कों का सर्वे भी कराया था।

इसके आधार पर सड़क सुरक्षा को लेकर कई सुझाव दिए गए थे और जागरूकता अभियान चलाने की योजना बनाई गई थी। मालूम हो कि मौजूदा समय में जनपद में करीब 900 यातायातकर्मी हैं। यह संख्या वर्ष 2022 में पुलिस कमिश्नरेट बनने के समय से दोगुने से ज्यादा है। इसके बावजूद हादसे नहीं रुक पा रहे हैं।

गाजियाबाद पुलिस डीएमई पर दिल्ली और मेरठ की तरफ से दोपहिया वाहनों का प्रवेश होने का दावा करती है, लेकिन अपने यहां रोक नहीं लगा पा रही है।

चार साल में बढ़ रहे हादसे और मौतें

चार साल में बढ़ रहे हादसे और लोगों की मौत
वर्ष हादसे घायल मृत्यु
2022 886 638 363
2023 991 703 365
2024 996 781 381
2025 1097 849 400

डीएमई पर हुए प्रमुख सड़क हादसे

  • 16 अप्रैल को कविनगर थानाक्षेत्र में डीएमई पर बाइक सवार शिवा सिंह को कार ने टक्कर मारी, मौत
  • 17 अप्रैल 2026 को डीएमई पर थार सवार और बाइक सवार युवकों को बस ने टक्कर मारी, तीन की मौत
  • 06 मार्च 2026 को डीएमई पर खड़े ट्रक में टकराई बाइक, बाइक सवार की मौत
  • 26 जनवरी 2026 को डीएमई पर एबीईएस कालेज के पास बाइक सवार युवक नाजिम को अज्ञात वाहन ने टक्कर मारी, मौत
  • 29 सितंबर 2024 की तड़के हवा हवाई रेस्तरां के पास स्कूटी सवार तीन दोस्तों को अज्ञात वाहन ने टक्कर मार दी, तीनों की मौत

डीएमई पर दोपहिया का प्रवेश प्रतिबंधित है। दिल्ली और मेरठ से दोपहिया चालक डीएमई पर प्रवेश करते हैं। गाजियाबाद में लगातार दोपहिया रोकने के लिए पुलिसकर्मी कार्रवाई करते हैं।
-त्रिगुण बिसेन, डीसीपी ट्रैफिक

यह भी पढ़ें: NCR वालों के लिए गुड न्यूज: हिंडन एयरपोर्ट का होगा बड़ा विस्तार, बढ़ेंगी उड़ानें और यात्रियों को मिलेंगी शानदार सुविधाएं

देश और दुनिया की ताजा खबरों के लिए Hindi News देखें। Live Cricket Score ,IPO Listings, Shiv Chalisa, राशिफल और दुर्गा चालीसा पर अन्य जानकारी पाएं।