विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

दिल्ली-मेरठ एक्सप्रेसवे पर लगा भारी जाम, डासना एंट्री-एग्जिट पर वाहनों के दबाव से धीमी पड़ी रफ्तार

By vinit Edited By: Kapil Kumar
Published: Sat, 07 Nov 2026 09:36 AM (IST)

दीपावली पर घर लौटने वालों की भीड़ के कारण गाजियाबाद के प्रमुख हाईवे और मार्गों पर भारी यातायात जाम है। ...और पढ़ें

दिल्ली-मेरठ एक्सप्रेसवे पर लगा जाम। जागरण

दिल्ली-मेरठ एक्सप्रेसवे पर लगा जाम। जागरण

HighLights

  1. दीपावली पर घर लौटने वालों की भीड़ से हाईवे जाम।

  2. लाल कुआं, डासना और एक्सप्रेसवे पर वाहनों की लंबी कतारें।

  3. यात्रियों को धीमी गति से आगे बढ़ने में परेशानी हो रही।

जागरण संवाददाता, गाजियाबाद। दीवाली पर घर जाने वालों की भीड़ के चलते शनिवार सुबह से ही गाजियाबाद के प्रमुख हाईवे और मार्गों पर वाहनों का दबाव बना हुआ है।

लाल कुआं, डासना और डासना फ्लाईओवर पर वाहनों की लंबी कतारें लगी हैं। दिल्ली-मेरठ एक्सप्रेसवे पर डासना के पास प्रवेश और निकास मार्ग पर वाहनों की अधिकता के कारण यातायात की रफ्तार धीमी पड़ गई है।

डासना क्षेत्र में एक्सप्रेसवे पर चढ़ने और उतरने वाले वाहनों की संख्या बढ़ने से दोनों ओर दबाव बना हुआ है। दीपावली मनाने के लिए अपने घरों को लौट रहे लोग बड़ी संख्या में निजी वाहनों से सफर कर रहे हैं।

वाहनों की लंबी लाइन लग गई

इसके चलते एक्सप्रेसवे से जुड़ने वाले मार्गों पर भी वाहनों की कतार नजर आ रही है। आध्यात्मिक नगर चौकी के सामने एनएच-9 पर डासना फ्लाईओवर के पास भी यातायात प्रभावित है। यहां घर जाने के लिए बसों और अन्य वाहनों का इंतजार कर रहे लोगों की भीड़ सड़क किनारे जमा होने से पीछे तक वाहनों की लंबी लाइन लग गई। लाल कुआं से डासना की ओर जाने वाले मार्ग पर भी वाहनों का दबाव बना हुआ है।

त्योहार पर घर लौटने की जल्दबाजी के बीच वाहन चालकों को धीमी गति से आगे बढ़ना पड़ रहा है। हाईवे और फ्लाईओवर के आसपास वाहनों की कतारों के चलते यात्रियों को परेशानी का सामना करना पड़ रहा है।

यह भी पढ़ें- दिल्ली-मेरठ एक्सप्रेसवे पर भयंकर जाम, रात 2 बजे तक वाहन फंसे रहे

देश और दुनिया की ताजा खबरों के लिए Hindi News देखें। Live Cricket Score , IPO Listings, Shiv Chalisa, राशिफल और दुर्गा चालीसा पर अन्य जानकारी पाएं।