विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

'दो घंटे में 20 हादसे होने का दावा...कई घायल...',गाजियाबाद की ये डेयरी बनी लोगों के लिए मुसीबत, उठी कार्रवाई की मांग

By vinit Edited By: Sachin Jha
Published: Mon, 30 Nov 2026 12:33 AM (IST)

गाजियाबाद के गोविंदपुरम में एक डेयरी से निकलने वाला गोबर सड़क पर फैलने से राहगीरों को भारी परेशानी हो रही है।     

गाजियाबाद की ये डेयरी बनी लोगों के लिए मुसीबत ( फोटो स्रोत: जागरण )

गाजियाबाद की ये डेयरी बनी लोगों के लिए मुसीबत ( फोटो स्रोत: जागरण )

HighLights

  1. गोविंदपुरम में डेयरी का गोबर सड़क पर फैल रहा।

  2. सड़क पर फिसलन से दो घंटे में 20 हादसे हुए।

  3. स्थानीय लोग डेयरी संचालक पर कार्रवाई की मांग कर रहे।

विनित कुमार, गाजियाबाद। गाजियाबद के गोविंदपुरम में एनडीआरएफ-रईसपुर रोड पर दुर्गा एन्क्लेव के पास संचालित डेयरी लोगों की परेशानी का सबब बनी हुई है।

आरोप है कि डेयरी से निकलने वाला गोबर सड़क किनारे डाला जा रहा है। कई ठेली गोबर सड़क पर फैलने से मुख्य मार्ग पर फिसलन हो गई है। इसके चलते दो घंटे के भीतर करीब 20 हादसे होने का दावा किया गया है।

कई वाहन चालक हो रहे चोटिल

कई दोपहिया वाहन चालक फिसलकर सड़क पर गिरकर चोटिल हो गए। स्थानीय लोगों के मुताबिक, सड़क पर गोबर फैलने से दोपहिया वाहन चालकों के लिए अचानक ब्रेक लगाने या वाहन मोड़ने के दौरान फिसलने का खतरा बना रहता है।

इसके अलावा, गोबर के ढेर से पूरे क्षेत्र में दुर्गंध फैल रही है। राहगीरों और आसपास रहने वाले लोगों को परेशानी का सामना करना पड़ रहा है।

संचालकों को गोबर डालने से किया गया मना 

स्थानीय निवासियों का आरोप है कि डेयरी संचालक को कई बार सड़क पर गोबर डालने से मना किया गया। लेकिन, वह अपनी गलती मानने के बजाय उल्टा लोगों से अभद्रता करता है और दूसरों पर आरोप लगाता है।

लोगों ने संबंधित अधिकारियों से तत्काल मौके का निरीक्षण कर सड़क से गोबर हटवाने और डेयरी संचालक के खिलाफ कार्रवाई की मांग की है।

साथ ही डेयरी को बंद कराने की मांग उठाई है, ताकि सड़क पर हादसों और जोखिम को कम किया जा सके। इस तरह से जोखिम को रोकने के लिए प्रशासन को उपयुक्त कदम उठाने होंगे।

यह भी पढ़ें- शाहजहांपुर में सड़क पर दंपती का हंगामा: वर्दी खींचकर दारोगा को दौड़ाया, महिला ने की गाली-गलौज

 

देश और दुनिया की ताजा खबरों के लिए Hindi News देखें। Live Cricket Score ,IPO Listings, Shiv Chalisa, राशिफल और दुर्गा चालीसा पर अन्य जानकारी पाएं।