विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

गाजियाबाद में क्रिटीकल केयर ब्लॉक का काम अंतिम चरण में पहुंचा, जून में हो जाएगा चालू

Published: Sat, 28 Feb 2026 01:42 PM (IST)

गाजियाबाद के एमएमजी अस्पताल परिसर में 35 करोड़ की लागत से बन रहा 100 बेड का क्रिटिकल केयर ब्लॉक अंतिम ...और पढ़ें

क्रिटीकल केयर ब्लॉक का काम अंतिम चरण में पहुंच गया है।

क्रिटीकल केयर ब्लॉक का काम अंतिम चरण में पहुंच गया है।

timer icon

समय कम है?

जानिए मुख्य बातें और खबर का सार एक नजर में

संक्षेप में पढ़ें

जागरण संवाददाता, गाजियाबाद। जिला एमएमजी अस्पताल परिसर में दो साल से बन रहे क्रिटीकल केयर ब्लॉक का काम अंतिम चरण में पहुंच गया है। 35 करोड़ की लागत से बन रहे सौ बेड के इस अस्पताल के बनने से शहर के लोगों को अत्याधुनिक चिकित्सा सेवाओं का लाभ मिल सकेगा। इसमें सर्जरी से लेकर गंभीर मरीजों का आइसीयू में इलाज होगा।

जून में इसे चालू करने की तैयारी है। अधिकारियों का दावा है कि प्राेजेक्ट का कार्य हर हाल में 31 मई तक पूरा कर लिया जायेगा। इन दिनों सेंट्रल एसी, बिजली के पाइप, मारबल्स लगाने और कुछ तलों पर फिनिशिंग का कार्य किया जा रहा है। इसके साथ ही दो सौ बेड के सात मंजिला अस्पताल के निर्माण का कार्य भी शुरू होने जा रहा है।

इसके लिए जिला टीबी अस्पताल को पूरी तरह से ध्वस्त कर दिया गया है। इसके निर्माण पर 80 करोड़ की लागत आयेगी। इस अस्पताल में 500 से अधिक वाहनों की पार्किंग का निर्माण भी होगा। 2026 में क्रिटीकल केयर और 2028 में जिले की 50 लाख से अधिक आबादी को बेहतर स्वास्थ्य सेवाएं उपलब्ध कराने के क्रम में अत्याधुनिक जिला अस्पताल मिल जाएगा।

दरअसल जिला एमएमजी अस्पताल की वर्तमान बिल्डिंग जर्जर एवं निष्प्रयोज्य घोषित हो चुकी है। वर्षा होते ही वार्डों में पानी भर जाता है। एक पूरा वार्ड खाली तक कराना पड़ता है।

प्रोजेक्ट के बारे में जानकारी

- क्रिटीकल केयर यूनिट
- कुल स्वीकृत बेड की संख्या 100
- एसपीएमयू-एनएचएम के तहत हो रहा है निर्माण
- इस प्रोजेक्ट की स्वीकृति 16 जनवरी 2024 को शासन स्तर से दी गई
- इसकी मूल स्वीकृत लागत 3497.50 लाख
- इस लागत में उपकरण एवं मशीनों की खरीददारी शामिल नहीं है।
- कार्य प्रारम्भ की तिथि 15 मार्च 2024 है
- कार्य समाप्ति की तिथि 14 सितंबर 2025 थी
- कार्य पूरा न होने पर शासन स्तर से संशोधित कार्य समाप्ति की तिथि 31 मई 2026 कर दी गई
- कार्यदायी संस्था का नाम सीएंडडीएस यूनिट-31 जल निगम है
- स्थल पर कार्य करने वाली फर्म का नाम मैसर्स सुनील गर्ग एंड कंपनी है

क्रिटीकल केयर ब्लॉक निर्माण का कार्य अंतिम चरण में चल रहा है। कार्यदायी संस्था को निर्देश दिये गये हैं कि इसका निर्माण कार्य 31 मई तक पूरा कर लिया जाये। इसी के साथ शासन को प्रस्ताव भेजकर स्टाफ की नियुक्ति एवं उपकरण खरीद की प्रक्रिया शुरू कराने का प्रयास तेज कर दिया गया है। इसके बनने से गंभीर मरीजों के साथ हादसों में घायल और बर्न केस के मरीजों को जिले में ही निश्शुल्क उपचार मिलना संभव होगा। - डॉ. अखिलेश मोहन, सीएमओ

यह भी पढ़ें- स्वास्थ्य सेवाओं की खुली पोल, तीन मंडलों के अनेक केंद्रों पर नहीं मिली ईडीएल की 50 जरूरी दवाएं