विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

गाजियाबाद में युवक की मौत हादसा या हत्या, जांच के बाद चलेगा पता; कोर्ट ने दो युवकों पर केस दर्ज करने का दिया आदेश

By Vinit Edited By: Sonu Suman
Published: Thu, 12 Feb 2026 04:01 AM (IST)

गाजियाबाद में एक युवक की संदिग्ध मौत के मामले में कोर्ट के आदेश पर दो युवकों के खिलाफ हत्या का ...और पढ़ें

गाजियाबाद में पिछले साल एक युवक की मौत मामले में दो युवकों पर केस दर्ज।

गाजियाबाद में पिछले साल एक युवक की मौत मामले में दो युवकों पर केस दर्ज।

HighLights

  1. कोर्ट के आदेश पर हत्या का केस दर्ज हुआ।

  2. युवक सुरेंद्र उर्फ सोनू की संदिग्ध परिस्थितियों में मौत।

  3. पैसे छीनकर मरणासन्न करने का आरोप दो पर।

जागरण संवाददाता, गाजियाबाद। जिला एमएमजी अस्पताल में बीते वर्ष 15 मई को एक युवक गंभीर रूप से घायल अवस्था में मिला था। स्वजन उसे दिल्ली के जीटीबी अस्पताल लेकर पहुंचे, जहां इलाज के कुछ देर बाद ही युवक ने दम तोड़ दिया था।

युवक के पिता ने बेटे की मौत को हत्या बताया जबकि नंदग्राम पुलिस ने शिकायत के बाद भी केस दर्ज नहीं किया। परेशान होकर पीड़ित ने कोर्ट में प्रार्थना पत्र दिया। कोर्ट के आदेश पर नंदग्राम थाने में दो युवकों के खिलाफ केस दर्ज किया गया है।

खोड़ा के भारत नगर निवासी किशोरी लाल ने अपनी शिकायत में बताया कि उनका बेटा सुरेंद्र उर्फ सोनू 15 मई की रात को अपने परिचित गौरव के पास उधार दिए गए 50 हजार रुपये लेने गया था। उसके बाद से उनके बेटे का कुछ पता नहीं चला। आरोप है कि गौरव और उसके साले अनुज ने गौरव को शराब पिलाकर उसके 38 हजार रुपये और मोबाइल छीन लिया और उसे मरणासन्न कर दिया।

उनके बेटे की मौत को हादसा दिखाने के लिए मेरठ तिराहे पर बाइक समेत लाकर एक्सीडेंट की घटना बनाई और उनके बेटे को जिला एमएमजी अस्पताल की बेंच पर छोड़कर आरोपित फरार हो गए। पीड़ित ने काफी तलाश किया तब उन्हें सुरेंद्र जिला अस्पताल में बेंच पर मिला। इसके बाद चिकित्सकों ने उनके बेटे को जीटीबी रेफर कर दिया।

पीड़ित का कहना है कि बेटे की मौत हत्या है इसके बावजूद पुलिस ने केस दर्ज नहीं किया। इस संबंध में एसीपी नंदग्राम जियाउद्दीन अहमद का कहना है कि कोर्ट के आदेश पर केस दर्ज कर लिया गया है। मामले में जांच में जो तथ्य आएंगे उसके आधार पर आगे कार्रवाई की जाएगी।

यह भी पढ़ें- गाजियाबाद में जीटी रोड फ्लाईओवर पर सड़क का होगा पुनर्निर्माण, बंद रहेगा ट्रैफिक; लाखों लोगों को होगी परेशानी