विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

इंस्टाग्राम पर दोस्ती से शुरू हुआ इश्क, 25 दिन की छुट्टी लेकर घर नहीं पहुंचा सिपाही; लुधियाना में महिला संग मिला

By Vinit Edited By: Anup Tiwari
Published: Sun, 04 Oct 2026 07:48 PM (IST)

गाजियाबाद में छुट्टी पर निकला एक सिपाही घर पहुंचने के बजाय लुधियाना में एक शादीशुदा महिला के साथ मिला। गुमशुदगी ...और पढ़ें

एआई जेनेरेटे्ड इमेज।

एआई जेनेरेटे्ड इमेज।

HighLights

  1. सिपाही छुट्टी लेकर घर के बजाय लुधियाना पहुंचा।

  2. वहां वह एक शादीशुदा महिला के साथ मिला।

  3. पुलिस ने सिपाही को निलंबित कर जांच बैठा दी।

विनीत कुमार, गाजियाबाद। पुलिस लाइन में तैनात सिपाही की इंस्टाग्राम पर शादीशुदा महिला से दोस्ती हो गई। लंबे समय तक बातचीत के बाद दोनों ने साथ घूमने की योजना बनाई। इसके बाद 25 दिन की छुट्टी लेकर निकला सिपाही घर पहुंचने के बजाय इश्क के सफर पर निकल गया।

एक अगस्त को छुट्टी लेकर निकले सिपाही का जब चार दिन बाद भी घर में पता नहीं चला तो पिता ने उसकी गुमशुदगी दर्ज करा दी। पुलिस ने तलाश शुरू की तो मामला घर से निकलकर लुधियाना तक पहुंच गया। वहां सिपाही एक शादीशुदा महिला के साथ मिला।

पुलिस उसे बरामद कर गाजियाबाद ले आई। सिपाही को लंबे समय तक अनुपस्थित रहने के कारण कई दिन पूर्व सस्पेेंड कर दिया गया था। उसके मिलने के बाद विभागीय जांच बैठाई गई है।

घर पहुंचने का इंतजार करते रहे परिजन

सिपाही पुलिस लाइन में तैनात है। उसने एक अगस्त को 25 दिन की छुट्टी ली थी। छुट्टी लेकर निकलने के बाद स्वजन उसके घर पहुंचने का इंतजार करते रहे, लेकिन वह घर नहीं पहुंचा। चार दिन तक कोई जानकारी नहीं मिली तो पिता ने पुलिस में गुमशुदगी दर्ज कराई।

यह भी पढ़ें- AISA अध्यक्ष नेहा बोरा को पुलिस ने प्राइवेट गाड़ी में हिरासत में लिया, नरेला थाने ले जाकर किया रिहा

इसके बाद पुलिस ने सिपाही की तलाश शुरू की। जांच के दौरान पुलिस को सिपाही के लुधियाना में होने की जानकारी मिली। पुलिस टीम ने वहां पहुंचकर उसे बरामद किया।

शादीशुदा महिला के साथ घूमने निकला था सिपाही

पूछताछ में सामने आया कि सिपाही दिल्ली निवासी एक शादीशुदा महिला के साथ लुधियाना घूमने गया था। जबकि वह खुद भी शादीशुदा है। इस तरह जिस मामले की शुरुआत स्वजन की चिंता और गुमशुदगी की रिपोर्ट से हुई थी, उसका राज खुलने पर कहानी इश्क के सफर तक पहुंच गई।

सिपाही के लुधियाना से बरामद होने के बाद उसे गाजियाबाद लाया गया। मामले की जानकारी अधिकारियों को दी गई। पुलिस विभाग ने सिपाही के इस तरह छुट्टी के दौरान बिना बताए घर से दूर चले जाने और पूरे घटनाक्रम को गंभीरता से लेते हुए उसके खिलाफ निलंबन की कार्रवाई की हुई है।

यह भी पढ़ें- चोर और पुलिसकर्मियों का होगा लाई डिटेक्टर टेस्ट, असली जेवरात की जगह नकली बरामदगी दिखाने का आरोप

सिपाही को लुधियाना से बरामद किया गया है। मामले में अनुशासनात्मक कार्रवाई करते हुए उसे कई दिन पूर्व ही निलंबित किया जा चुका है। अब विभागीय स्तर पर भी मामले की जांच कराई जा रही है।

-

धवल जायसवाल, डीसीपी सिटी