AISA अध्यक्ष नेहा बोरा को पुलिस ने प्राइवेट गाड़ी में हिरासत में लिया, नरेला थाने ले जाकर किया रिहा
ऑल इंडिया स्टूडेंट्स एसोसिएशन (AISA) की राष्ट्रीय अध्यक्ष नेहा बोरा को दिल्ली पुलिस ने जंतर-मंतर पर सीईसी के खिलाफ प्रदर्शन ...और पढ़ें

दिल्ली पुलिस ने नेहा बोरा को प्राइवेट गाड़ी में हिरासत में लिया।
HighLights
आइसा अध्यक्ष नेहा बोरा को दिल्ली पुलिस ने प्रदर्शन के दौरान हिरासत में लिया।
निजी गाड़ी में बिना महिला पुलिस अधिकारी के ले जाने का आरोप।
उन्हें नरेला पुलिस स्टेशन ले जाकर बाद में रिहा कर दिया गया।
डिजिटल डेस्क, नई दिल्ली। ऑल इंडिया स्टूडेंट्स एसोसिएशन (AISA) के सदस्यों ने रविवार को आरोप लगाया कि दिल्ली पुलिस ने जंतर-मंतर के पास मुख्य चुनाव आयुक्त (सीईसी) के खिलाफ विरोध प्रदर्शन के दौरान संगठन की राष्ट्रीय अध्यक्ष नेहा बोरा को बिना नंबर प्लेट वाली प्राइवेट गाड़ी में उठा लिया और उन्हें अज्ञात स्थान पर ले गई।
उन्होंने यह भी आरोप लगाया कि गाड़ी में कोई महिला पुलिस अधिकारी मौजूद नहीं थी, जो नियमों का उल्लंघन है। दिल्ली पुलिस की ओर से इन आरोपों पर तत्काल कोई प्रतिक्रिया नहीं आई। वहीं अब जानकारी मिली है कि उन्हें नरेला पुलिस स्टेशन ले जाया गया था और उन्हें रिहा कर दिया गया।
Please note: Neha has been released at the Narela Industrial Area PS, she does not have her bag and phone with her. We are sending a team of lawyers there
— Neha (@neha_aisa) October 4, 2026
ज्ञानेश के इस्तीफे को लेकर तीसरे दिन प्रदर्शन
यह घटना तब हुई जब आइसा कार्यकर्ता सीईसी ज्ञानेश कुमार के इस्तीफे की मांग को लेकर लगातार तीसरे दिन जंतर-मंतर पहुंचने की कोशिश कर रहे थे। भारी पुलिस बैरिकेडिंग और सुरक्षा व्यवस्था के बावजूद वे अशोका रोड स्थित आंध्र भवन सर्कल से मार्च निकालकर जंतर-मंतर की ओर बढ़े। प्रदर्शनकारियों और सुरक्षाकर्मियों के बीच बैरिकेड पार करने को लेकर थोड़ी झड़प भी हुई। नेहा बोरा को बैरिकेड फांदते हुए देखा गया, जबकि पुलिस उन्हें रोकने की कोशिश कर रही थी।
नेहा के आधिकारिक एक्स अकाउंट से बताया गया कि आइसा अध्यक्ष नेहा बोरा को नरेला इंडस्ट्रियल एरिया पुलिस स्टेशन से रिहा कर दिया गया है। हालांकि, उनके फोन और बैग अभी उनके पास नहीं हैं। संगठन ने बताया कि उनकी सुरक्षा सुनिश्चित करने और मदद के लिए वकीलों की एक टीम पुलिस स्टेशन भेजी जा रही है। पुलिस की ओर से अभी कोई आधिकारिक बयान नहीं आया है।
