'जंतर-मंतर पर प्रोटेस्ट के बीच हमें गलत तरीके से छुआ', तीन महिला पत्रकारों का दिल्ली पुलिस के ACP पर गंभीर आरोप
दिल्ली में जंतर-मंतर पर हुए विरोध-प्रदर्शन के दौरान तीन महिला पत्रकारों ने पुलिसकर्मियों पर यौन उत्पीड़न का आरोप लगाया है।
-1791105805534_m.webp)
पटेल चौक मेट्रो के समाने बैरिकेड लगाकर जंतर-मंतर पर जा रहे प्रदर्शनकारियों को रोकते पुलिसकर्मी। चंद्र प्रकाश मिश्र
HighLights
तीन महिला पत्रकारों ने दिल्ली पुलिस पर यौन उत्पीड़न के आरोप लगाए।
जंतर-मंतर पर विरोध प्रदर्शन के दौरान हुई यह घटना।
दिल्ली पुलिस ने जांच के लिए मामला क्राइम ब्रांच को सौंपा।
डिजिटल डेस्क, नई दिल्ली। राजधानी दिल्ली में शनिवार (3 अक्टूबर) को मुख्य चुनाव आयुक्त ज्ञानेश कुमार के खिलाफ जंतर-मंतर पर हुए विरोध-प्रदर्शन यौन उत्पीड़न का मामला सामने आया है। तीन महिला पत्रकारों ने सहायक पुलिस आयुक्त (ACP) पर प्रदर्शन के दौरान उत्पीड़न का आरोप लगाया है।
एक महिला पत्रकार के अनुसार, जब उसने पुलिस की कार्रवाई की वीडियो रिकॉर्डिंग शुरू की तो एक पुलिस अधिकारी ने उसे गलत तरीके से छुआ और धक्का देकर दूर हटा दिया।
पुलिस ने तुरंत नहीं की कार्रवाई
महिला पत्रकार ने बताया कि इसके बाद वे संबंधित पुलिस स्टेशन गईं और मामला दर्ज कराने के लिए शिकायत दी। लेकिन पुलिस ने तुरंत कोई एक्शन नहीं लिया।

दिल्ली पुलिस ने जांच शुरू की
वहीं, इस मामले में दिल्ली पुलिस की प्रतिक्रिया भी सामने आई है। दिल्ली पुलिस ने अपने ऑफिशियल (X) अकाउंट पर पोस्ट शेयर कर बताया कि 3 अक्टूबर 2026 को नई दिल्ली इलाके में प्रोटेस्ट के दौरान लॉ एंड ऑर्डर की हालत में तीन महिला पत्रकारों ने पुलिस अधिकारियों पर सेक्सुअल हैरेसमेंट के आरोप लगाए हैं।
क्राइम ब्रांच कर रही जांच
दिल्ली पुलिस की ओर से बताया गया कि नई दिल्ली डिस्ट्रिक्ट को उनकी शिकायतें मिल गई हैं और उन्हें फेयर और निष्पक्ष जांच के लिए क्राइम ब्रांच को ट्रांसफर कर दिया गया है। फिलहाल मामले की जांच की जा रही है।
उधर, प्रेस काउंसिल ऑफ इंडिया ने तीन महिला पत्रकारों के साथ पुलिस द्वारा किए गए बर्ताव पर "आश्चर्य और निराशा" व्यक्त की।
यह भी पढ़ें- एक बार फिर जुलाई जैसे सुरक्षा घेरे में जंतर-मंतर, 3000 से ज्यादा जवान तैनात; कई रास्तों पर बैरिकेडिंग
यह भी पढ़ें- जंतर-मंतर पर ज्ञानेश कुमार के खिलाफ प्रदर्शन मामले में दिल्ली पुलिस का एक्शन, दर्ज की 3 FIR
On 03-10-26, during the protest in New Delhi area, while being in law and order situation, allegations of sexual harassment were made by three female journalists against police officers. New Delhi District has received their complaints and the same are transferred to Crime Branch for fair and impartial enquiry. @PTI_News @ANI #DPUpdates
— Delhi Police (@DelhiPolice) October 4, 2026
