विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

एक बार फिर जुलाई जैसे सुरक्षा घेरे में जंतर-मंतर, 3000 से ज्यादा जवान तैनात; कई रास्तों पर बैरिकेडिंग

Published: Sat, 03 Oct 2026 08:33 PM (IST)

मुख्य चुनाव आयुक्त ज्ञानेश कुमार के इस्तीफे की मांग को लेकर वामपंथी संगठनों के प्रदर्शन के आह्वान पर जंतर-मंतर पर ...और पढ़ें

अशोक रोड पर बस पर चढ़कर प्रदर्शन कर रहे एक प्रदर्शनकारी को हिरासत में लेते पुलिसकर्मी। जागरण

अशोक रोड पर बस पर चढ़कर प्रदर्शन कर रहे एक प्रदर्शनकारी को हिरासत में लेते पुलिसकर्मी। जागरण

HighLights

  1. जंतर-मंतर पर 3000 से अधिक पुलिसकर्मी तैनात।

  2. मुख्य चुनाव आयुक्त के इस्तीफे की मांग पर प्रदर्शन।

  3. मोबाइल इंटरनेट बंद, मध्य दिल्ली में यातायात प्रभावित।

जागरण संवाददाता, नई दिल्ली। दो दिन में दूसरी बार जंतर-मंतर पर प्रदर्शन की कोशिश को देखते हुए सीजेपी के जुलाई में हुए प्रदर्शन के दौरान जैसी सुरक्षा व्यवस्था फिर से जंतर-मंतर के आसपास दिखने लगी है।

मुख्य चुनाव आयुक्त ज्ञानेश कुमार के इस्तीफे की मांग को लेकर वामपंथी संगठनों की ओर से शनिवार को जंतर-मंतर पर प्रदर्शन के आह्वान के बाद दिल्ली पुलिस ने सुरक्षा-व्यवस्था कड़ी कर दी।

कई स्तर पर बैरिकेडिंग

शनिवार सुबह से ही जंतर-मंतर के आसपास करीब तीन हजार से अधिक पुलिसकर्मियों और अर्धसैनिक बल के जवानों की तैनाती की गई थी। प्रदर्शनकारियों को निर्धारित क्षेत्र से आगे बढ़ने से रोकने के लिए कई स्तर पर बैरिकेडिंग की गई।

80780484 (1)

पटेल चौक मेेट्रो के समाने बैरिकेड लगाकर जंतर मंतर पर जा रहे प्रदर्शनकारियों को रोकते पुलिसकर्मी। जागरण

पुलिस ने प्रदर्शनकारियों की संभावित भीड़ को नियंत्रित करने और किसी भी अप्रिय स्थिति से निपटने के लिए सुरक्षा के व्यापक इंतजाम किए। संसद मार्ग थाने के पास दंगा नियंत्रण के लिए इस्तेमाल होने वाले वाहनों के साथ ही आंसू गैस के गोले छोड़ने वाले वाहन भी तैनात किए गए थे।

यह भी पढ़ें- CEC ज्ञानेश कुमार के इस्तीफे को लेकर दूसरे दिन भी प्रदर्शन की कोशिश, जनता परेशान; 150 प्रदर्शनकारी हिरासत में

संवेदनशील स्थानों पर अतिरिक्त बैरिकेड लगाए गए और पुलिसकर्मियों को अलग-अलग प्वाइंट पर तैनात किया गया। सुरक्षा-व्यवस्था के तहत जंतर-मंतर की ओर आने वाले कुछ रास्तों पर आवाजाही भी प्रभावित रही।

मोबाइल इंटरनेट पर भी पाबंदी

जंतर-मंतर के आसपास करीब डेढ़ किलोमीटर के दायरे में सुबह नौ बजे से रात नौ बजे तक मोबाइल इंटरनेट सेवा बंद रखने के निर्देश दिए गए थे। पुलिस का कहना था कि भीड़ को प्रदर्शन स्थल की ओर जुटने से रोकने और कानून-व्यवस्था बनाए रखने के लिए यह कदम उठाया गया।

दिनभर यातायात रहा प्रभावित

प्रदर्शन के मद्देनजर लगाए गए बैरिकेड और कुछ मार्गों के बंद होने का असर यातायात पर भी पड़ा। कनाट प्लेस समेत मध्य दिल्ली के कई प्रमुख मार्गों पर वाहनों की रफ्तार धीमी रही और लोगों को जाम का सामना करना पड़ा।

अशोक रोड, संसद मार्ग, जनपथ रोड सहित कई मुख्य मार्गों के बंद होने से वाहन चालकों को परेशानी हुई। पुलिस की ओर से प्रदर्शनकारियों की गतिविधियों पर नजर रखने के साथ ही इलाके में निगरानी बढ़ाने के लिए बैरिकेडिंग कर वाहनों की जांच होती रही।

यह भी पढ़ें- दिल्ली पुलिस के खिलाफ हाई कोर्ट पहुंची यूथ कांग्रेस, CEC ज्ञानेश कुमार खिलाफ प्रदर्शन की नहीं मिली अनुमति