दिल्ली पुलिस के खिलाफ हाई कोर्ट पहुंची यूथ कांग्रेस, CEC ज्ञानेश कुमार खिलाफ प्रदर्शन की नहीं मिली अनुमति
भारतीय युवा कांग्रेस ने जंतर-मंतर पर मुख्य निर्वाचन आयुक्त ज्ञानेश कुमार के खिलाफ प्रदर्शन की अनुमति न देने के दिल्ली ...और पढ़ें

यूथ कांग्रेस के राष्ट्रीय अध्यक्ष उदय भानु चिब ने याचिका दायर कर अनुमति देने के उनके आवेदन को खारिज करने के एक अक्टूबर के आदेश को चुनौती दी है।
HighLights
युवा कांग्रेस ने दिल्ली पुलिस के प्रदर्शन अनुमति इनकार को चुनौती दी।
मुख्य निर्वाचन आयुक्त ज्ञानेश कुमार के खिलाफ प्रदर्शन की मांग।
दिल्ली हाई कोर्ट में याचिका दायर, अगले सप्ताह सुनवाई संभव।
जागरण संवाददाता, नई दिल्ली। जंतर-मंतर पर मुख्य निर्वाचन आयुक्त (सीईसी) ज्ञानेश कुमार के विरुद्ध प्रदर्शन करने की अनुमति देने से इंकार करने के दिल्ली पुलिस के निर्णय को इंडियन यूथ कांग्रेस ने दिल्ली हाई कोर्ट में चुनौती दी है।
यूथ कांग्रेस के राष्ट्रीय अध्यक्ष उदय भानु चिब ने याचिका दायर कर अनुमति देने के उनके आवेदन को खारिज करने के एक अक्टूबर के आदेश को चुनौती दी है।
याचिका पर अगले सप्ताह सुनवाई हो सकती है। अधिवक्ता रुपेश कुमार भदौरिया के माध्यम से दायर याचिका में कहा गया कि यूथ कांग्रेस ने 25 सितंबर को लगभग 100-150 लोगों के साथ शांतिपूर्ण प्रदर्शन करने की अनुमति के लिए आवेदन किया था।
