विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

चोर और पुलिसकर्मियों का होगा लाई डिटेक्टर टेस्ट, असली जेवरात की जगह नकली बरामदगी दिखाने का आरोप

Published: Sun, 04 Oct 2026 07:20 PM (IST)

ताजगंज के सर्राफ ने ट्रांस यमुना पुलिस पर असली जेवरात की जगह नकली बरामदगी दिखाने का आरोप लगाया है, जिसकी जांच चल रही है।

News Article Hero Image

HighLights

  1. पुलिस पर असली जेवरात की जगह नकली बरामदगी दिखाने का आरोप।

  2. ताजगंज के सर्राफ ने पुलिसकर्मियों पर लगाए गंभीर आरोप।

  3. सत्यता जानने के लिए चोर व पुलिस का लाई डिटेक्टर टेस्ट।

जागरण संवाददाता, आगरा। ताजगंज के सर्राफ के जेवरात बरामदगी के मामले में कठघरे में आयी ट्रांस यमुना थाने के पुलिसकर्मियों और चोर को सच का सामना करना पड़ सकता है। सर्राफ का आरोप है कि पुलिस ने आरोपितों को गिरफ्तार करके गुडवर्क दिखा जेल भेज दिया। 14 लाख के जेवरात बरामदगी में खेल कर दिया।

असली की जगह नकली जेवरात बरामद दिखा दिए। मामले की जांच एसीपी छत्ता द्वारा की जा रही है। इधर, सत्यता जानने के लिए जमानत पर छूटे चोर के साथ ही कठघरे में आए पुलिसकर्मियों का भी लाई डिटेक्टर टेस्ट कराने की तैयारी है।

यह है पूरा मामला

ताजगंज के नगली कली निवासी सुनील कुमार की बीएसआर ज्वैलर्स के नाम से सराफा की दुकान है। सर्राफ ने बताया कि राजामंडी निवासी संजय वर्मा परिचित हैं। संजय वर्मा ने बताया कि उनके परिचित को दो चूडियों के सेट और एक ब्रेसलेट चाहिए।

वह 114 ग्राम वजन की सोने की आठ चूड़ियां अौर एक ब्रेसलेट लेकर 19 अगस्त की शाम को पांच बजे संजय वर्मा के साथ शाहदरा में ननुआ उर्फ लियाकत की दुकान पर गए थे। वहां पर मिले लियाकत और इमरान जेवरात की जांच कराने के बहाने उसे लेकर गायब हो गए। संजय वर्मा भी खिसक लिया तो उन्होंने पुलिस को सूचना दी।

पुलिस ने इमरान और संजय वर्मा और ननुआ को पकड़ लिया। उनसे मोबाइल जेवरात के फोटो मंगाने के बाद कहा कि पूरा माल बरामद हो गया है। तहरीर मे जीएसटी जांच के दायरे में आने का डर दिखाकर उनसे अपने मुताबिक तहरीर लिखा ली। अगले दिन वह थाने पहुंचे तो देखा की पुलिस ने नकली जेवरात बरामद दिखा दिए हैं।

सर्राफ ने अपने स्तर से छानबीन शुरू की, वह खंदौली निवासी चोरी के आरोपित लियाकत के घर पहुंचा। जमानत पर छूटे लियाकत ने बताया कि पुलिस रात में ही सारे जेवरात बरामद करके ले गयी थी। मामला सामने आने पर डीसीपी ने एसीपी छत्ता को पूरे मामले की जांच सौंपी है।

यह भी पढ़ें- आगरा में नकली दवाओं का बड़ा खुलासा: बिल जारी कर कूरियर से भेजी जा रहीं थीं दवाएं, सिडिंकेट सरगना हिमांशु अग्रवाल के गोदामों की जांच

इसके साथ ही सत्यता जानने के लिए अब चोरी के आरोपित लियाकत का सच से सामना कराने के तैयारी है। वह सर्राफ एवं चोरी के आरोपित लियाकत के साथ ही कठघरे में आए पुलिसकर्मियों का भी लाई डिटेक्टर टेस्ट कराने की तैयारी में है।

प्रकरण की जांच चल रही है। आरोपों की गंभीरता को देखते हुए चोर और पुलिसकर्मियों का लाई डिटेक्टर टेस्ट कराएगी, जिससे कि सत्यता सामने आ सके।

-सय्यद अली अब्बास, डीसीपी सिटी