कॉमर्शियल गैस सिलिंडर की होटल-रेस्तरां में आपूर्ति के लिए आदेश का इंतजार
गाजियाबाद में कॉमर्शियल गैस सिलिंडर की आपूर्ति जेल, अस्पताल और शिक्षण संस्थानों में शुरू हो गई है। होटल, रेस्तरां और ...और पढ़ें
-1773585307663_m.webp)
HighLights
कॉमर्शियल गैस सिलिंडर आपूर्ति जेल, अस्पताल, शिक्षण संस्थानों में शुरू।
होटल, रेस्तरां, ढाबा संचालकों को आपूर्ति का बेसब्री से इंतजार।
सरकार से जल्द आपूर्ति आदेश आने की उम्मीद, डेटा मांगा गया।
जागरण संवाददाता, गाजियाबाद। कॉमर्शियल गैस सिलिंडर की आपूर्ति अब जिले की गैस एजेंसियों पर होने लगी है। इनकी आपूर्ति फिलहाल जेल, अस्पतालों और शैक्षिक संस्थानों में हो रही है। होटल, रेस्तरां, ढाबा संचालकों के अलावा अन्य स्थानों पर कॉमर्शियल गैस सिलिंडर की आपूर्ति शुरू करने के लिए अभी शासन की ओर से आदेश जारी होने का इंतजार है।
कॉमर्शियल गैस सिलिंडर न मिलने के कारण होटल, रेस्तरां, ढाबा संचालकों को परेशानी का सामना करना पड़ रहा है। कुछ दुकानदारों ने मेन्यू में बदलाव किया है, जिससे कि गैस की खपत कम हो। उनके पास स्टॉक में रखा सिलिंडर तब तक चल सके, जब तक की होटलों पर कमर्शियल गैस सिलिंडर की आपूर्ति शुरू न हो सके। कुछ ढाबा संचालकों ने विकल्प के तौर पर अब ईंट, मिट्टी से चूल्हे बनाकर उस पर खाना बनाने का कार्य शुरू कर दिया है। कुछ लोग ब्लैक में सिलिंडर की खरीद का प्रयास कर रहे हैं।
जिला आपूर्ति अधिकारी अमित तिवारी ने बताया कि सरकार की ओर से रविवार को कॉमर्शियल गैस सिलिंडर की खपत को लेकर डाटा मांगा गया है, पिछले छह माह का डाटा उपलब्ध करा दिया गया है। उम्मीद है कि जल्द ही कमर्शियल गैस सिलिंडर की आपूर्ति करने को लेकर सरकार की ओर से आदेश जारी किया जा सकता है।
