विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

सुबह हल्की धुंध, रात में बढ़ने लगी ठिठुरन, 11°C तक लुढ़केगा पारा; अगले 5 दिन को लेकर IMD का ताजा अपडेट

Published: Sun, 22 Nov 2026 12:46 PM (IST)

गाजियाबाद में सर्दी का असर बढ़ रहा है, सुबह और रात के तापमान में गिरावट दर्ज की जा रही है। मौसम विभाग के अनुसार, न्यूनतम तापमान 11 डिग्री सेल्सियस तक पहुंचने की संभावना है, जिससे ठंड और बढ़ेगी।

ठंड में सड़क किनारे नींबू बेचता बुजुर्ग। फाइल फोटो - जागरण

ठंड में सड़क किनारे नींबू बेचता बुजुर्ग। फाइल फोटो - जागरण

HighLights

  1. सुबह और रात में ठंड का अहसास बढ़ा।

  2. न्यूनतम तापमान 11 डिग्री सेल्सियस तक गिरने की संभावना।

  3. वाहन चालकों को सुबह धुंध से सावधानी बरतनी होगी।

जागरण संवाददाता, गाजियाबाद। सर्दी ने धीरे-धीरे अपना असर दिखाना शुरू कर दिया है। सुबह और रात के समय तापमान में गिरावट के साथ ठंड का अहसास बढ़ने लगा है।

सुबह के समय हल्की धुंध छाने से मौसम का मिजाज भी बदल रहा है। हालांकि, दिन में धूप निकलने से लोगों को राहत मिल रही है, लेकिन शाम ढलते ही ठंड का असर महसूस होने लगता है।

मौसम विभाग के पूर्वानुमान के मुताबिक, आने वाले दिनों में न्यूनतम तापमान में और गिरावट आएगी। इसके चलते रात का तापमान 11 डिग्री सेल्सियस तक पहुंच सकता है।

अधिकतम तापमान 27 डिग्री सेल्सियस रहा

शनिवार को जिले में न्यूनतम तापमान 12.9 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया, जबकि अधिकतम तापमान 27 डिग्री सेल्सियस रहा। दिन और रात के तापमान में अंतर के चलते सुबह-शाम ठंड और दोपहर में हल्की गर्माहट महसूस की जा रही है।

मौसम विभाग के अनुसार, आने वाले चार से 5 दिनों में न्यूनतम तापमान 11 डिग्री सेल्सियस तक लुढ़क सकता है। मौसम में बदलाव का असर सुबह जल्दी काम पर जाने वाले लोगों और देर शाम घर लौटने वालों पर अधिक पड़ रहा है।

सावधानी बरतने की जरूरत

दोपहिया वाहन ड्राइवरों को सुबह के समय हल्की धुंध के कारण परेशानी हो सकती है। ऐसे में वाहन ड्राइवरों को सावधानी बरतने की जरूरत है।

वहीं, तापमान में गिरावट के साथ लोगों ने गर्म कपड़े निकालने शुरू कर दिए हैं। मौसम में आ रहे बदलाव को देखते हुए आने वाले दिनों में सुबह और रात की ठंड और बढ़ने के आसार हैं।

यह भी पढ़ें- दिल्ली में अगले 6 दिन खतरनाक, बेहद खराब श्रेणी में पहुंचेगी हवा! बच्चों-बुजुर्गों के लिए जरूरी सलाह

देश और दुनिया की ताजा खबरों के लिए Hindi News देखें। Live Cricket Score ,IPO Listings, Shiv Chalisa, राशिफल और दुर्गा चालीसा पर अन्य जानकारी पाएं।