गाजियाबाद ट्रैफिक अलर्ट: छठ पूजा के चलते हिंडन और गंगनहर पुल की ओर भारी वाहनों की एंट्री बंद, देख लें रूट
छठ पूजा के कारण गाजियाबाद में रविवार दोपहर 12 बजे से सोमवार सुबह तक जीटी रोड और मुरादनगर में भारी ...और पढ़ें

जीटी रोड और मुरादनगर में भारी वाहनों का डायवर्जन। सोशल मीडिया
HighLights
रविवार दोपहर से सोमवार सुबह तक भारी वाहनों का डायवर्जन लागू।
जीटी रोड, हिंडन पुल, मुरादनगर में भारी वाहनों की आवाजाही बंद।
छठ पूजा के लिए श्रद्धालुओं की सुविधा हेतु यातायात व्यवस्था।
जागरण संवाददाता, गाजियाबाद। छठ पूजा के कारण रविवार दोपहर 12 बजे से जीटी रोड स्थित हिंडन पुल और मुरादनगर में गंगनहर पुल की तरफ भारी वाहनों की आवाजाही नहीं होगी। नागद्वार से रोटरी गोलचक्कर की तरफ भी भारी वाहनों की आवाजाही नहीं होगी। यह डायवर्जन सोमवार सुबह करीब 12 बजे तक लागू रहेगा।
रविवार की शाम को अस्ताचलगामी सूर्य को अर्घ्य देने के समय से लेकर देर रात तक हिंडन पुल की तरफ भारी वाहनों की आवाजाही बंद रहेगी। इसी प्रकार सोमवार की सुबह उगते हुए सूर्य को अर्घ्य दिए जाने के दौरान भी इस मार्ग पर वाहनों का संचालन पूरी तरह प्रतिबंधित रखा जाएगा।
प्रवेश पूरी तरह वर्जित
मोहननगर से हिंडन नदी पुल की तरफ एवं नया बस अड़्डा से हिंडन नदी पुल की तरफ भारी वाहनों की आवाजाही बंद रहेगी। ऐसे सभी भारी वाहन वाया सिद्धार्थ विहार एनएच-9 होते हुए अपने गंतव्य को जाएंगे। नागद्वार से रोटरी गोल चक्कर की तरफ तथा हिंडन नदी से नागद्वार व रोटरी की तरफ भारी वाहनों का प्रवेश पूरी तरह वर्जित रहेगा।
मुरादनगर क्षेत्र में ईस्टर्न पेरीफेरल एक्सप्रेसवे पर कुंडली से आकर मेरठ उतार और पलवल से मेरठ उतार की तरफ से आने वाला कोई भी भारी वाहन गंगनहर मुरादनगर की तरफ नहीं जाएगा।
एडीसीपी ट्रैफिक वरूण कुमार सिंह का कहना है कि सोमवार सुबह करीब 10 बजे तक डायवर्जन समाप्त होने की उम्मीद है।
यह भी पढ़ें- दिल्ली ट्रैफिक अलर्ट: छठ पूजा पर आज दोपहर 2 बजे से इन रास्तों पर रहेगा डायवर्जन, देख लें लिस्ट