विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

दिल्ली ट्रैफिक अलर्ट: छठ पूजा पर आज दोपहर 2 बजे से इन रास्तों पर रहेगा डायवर्जन, देख लें लिस्ट

Published: Sun, 15 Nov 2026 11:38 AM (IST)

दिल्ली यातायात पुलिस ने छठ पूजा के अवसर पर यमुना घाटों पर श्रद्धालुओं की भारी भीड़ के मद्देनजर विशेष यातायात ...और पढ़ें

दिल्ली में ट्रैफिक डायवर्जन लागू। सोशल मीडिया

दिल्ली में ट्रैफिक डायवर्जन लागू। सोशल मीडिया

HighLights

  1. छठ पूजा पर दिल्ली में विशेष यातायात व्यवस्था।

  2. रविवार दोपहर 2 बजे से सोमवार सुबह 8 बजे तक यातायात प्रभावित।

  3. वजीराबाद से आईपी एस्टेट तक यमुना घाटों पर असर।

जागरण संवाददाता, नई दिल्ली। छठ पूजा के अवसर पर यमुना घाटों पर श्रद्धालुओं की भारी भीड़ उमड़ने की संभावना को देखते हुए दिल्ली यातायात पुलिस ने विशेष व्यवस्था की है।

आज यानी रविवार और सोमवार को वजीराबाद से लेकर आईपी एस्टेट तक यमुना के विभिन्न घाटों के आसपास यातायात प्रभावित रहेगा। इस दौरान श्रद्धालुओं की सुरक्षा और सुविधा के साथ वाहनों की सुचारू आवाजाही सुनिश्चित करने के लिए जरूरत के अनुसार यातायात नियंत्रित किया जाएगा।

8 बजे तक प्रभावित होगा यातायात

यातायात पुलिस के अनुसार, वजीराबाद क्षेत्र के राम घाट, सूर घाट और बजरंग घाट, आईएसबीटी के पास वासुदेव घाट और आईपी एस्टेट क्षेत्र के हाथी घाट पर बड़ी संख्या में श्रद्धालुओं के पहुंचने की उम्मीद है। इसे देखते हुए रविवार दोपहर 2 बजे से सोमवार को सुबह 8 बजे तक यातायात प्रभावित रह सकता है।

इन मार्गों पर पड़ेगा प्रभाव

इस दौरान बंध रोड, वजीराबाद रोड, विकास मार्ग, आईपी एस्टेट क्षेत्र की सड़कों और यमुना घाटों की ओर जाने वाले मार्गों पर वाहनों की आवाजाही नियंत्रित की जाएगी। श्रद्धालुओं की संख्या और मौके की यातायात स्थिति के अनुसार वाहनों को रोका या डायवर्ट भी किया जा सकता है।

यातायात पुलिस ने वाहन चालकों से अपील की है कि वे इन मार्गों पर जाने से बचें और यात्रा के दौरान अतिरिक्त समय लेकर चलें। साथ ही यातायात पुलिस की एडवाइजरी का पालन करें, ताकि छठ पूजा के दौरान किसी तरह की असुविधा न हो।

यह भी पढ़ें- छठ पूजा 'संध्या अर्घ्य' पर कालिंदी कुंज, चिराग दिल्ली समेत व्यस्त रहेंगे कई मार्ग; ट्रैफिक पुलिस की एडवाइजरी जारी

देश और दुनिया की ताजा खबरों के लिए Hindi News देखें। Live Cricket Score , IPO Listings, Shiv Chalisa, राशिफल और दुर्गा चालीसा पर अन्य जानकारी पाएं।