विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

छठ पूजा 'संध्या अर्घ्य' पर कालिंदी कुंज, चिराग दिल्ली समेत व्यस्त रहेंगे कई मार्ग; ट्रैफिक पुलिस की एडवाइजरी जारी

Published: Sat, 14 Nov 2026 09:06 PM (IST)

दिल्ली में छठ महापर्व की तैयारियों के बीच ट्रैफिक पुलिस ने एडवाइजरी जारी की है। कालिंदी कुंज समेत प्रमुख घाटों के आसपास यातायात प्रभावित रहने की संभावना है।

प्रतीकात्मक तस्वीर, एआई जेनरेटेड

प्रतीकात्मक तस्वीर, एआई जेनरेटेड

HighLights

  1. दिल्ली में छठ महापर्व के लिए ट्रैफिक एडवाइजरी जारी की गई।

  2. कालिंदी कुंज और अन्य घाटों पर यातायात प्रभावित रहने की संभावना।

  3. यातायात जाम से बचने के लिए वैकल्पिक मार्गों का उपयोग करें।

डिजिटल डेस्क, नई दिल्ली। दिल्ली में छठ महापर्व की पूरी तैयारी कर ली गई है। राष्ट्रीय राजधानी में कई घाट तैयार किए गए हैं, जहां भारी संख्या में श्रद्धालुओं के पहुंचने की उम्मीद है। भीड़ उमड़ने की संभावना को देखते हुए दिल्ली ट्रैफिक पुलिस की ओर से एडवाइजरी जारी की गई है।

दिल्ली ट्रैफिक पुलिस के अनुसार प्रमुख छठ घाटों के आसपास की सड़कों पर दोपहर दो बजे से रात आठ बजे तक यातायात प्रभावित रहने की संभावना है। ट्रैफिक पुलिस के मुताबिक, कालिंदी कुंज स्थित शिव घाट और भोला घाट पर सबसे ज्यादा श्रद्धालुओं के पहुंचने की उम्मीद है।

प्रभावित रहेंगे ये मार्ग

छठ घाट पर पहुंचने वाले श्रद्धालुओं के कारण जी.डी. बिड़ला रोड, ओखला बैराज रोड और इको पार्क रोड प्रभावित रहने की उम्मीद है। इसके अलावा जैन मंदिर घाट और पलटन पुल घाट की वजह से रिंग रोड (सराय काले खां), सन डायल, पुराना बारापुल्ला एलिवेटेड कॉरिडोर और बारापुल्ला फेज-III एलिवेटेड कॉरिडोर पर दबाव रह सकता है।

इसके अलावा मिलेनियम पार्क घाट पर पहुंचने वाले लोगों के कारण एलबीएस मार्ग, प्रेस एन्क्लेव रोड से चिराग दिल्ली फ्लाईओवर तक यातायात व्यस्त रह सकता है।

दिल्ली ट्रैफिक पुलिस की सलाह

दिल्ली पुलिस ने आम जनता को भीड़ से बचने के लिए अतिरिक्त समय लेकर चलने की सलाह दी है। इसके अलावा ट्रैफिक जाम से बचने के लिए दिल्ली मेट्रो या सार्वजनिक परिवहन का उपयोग करने की सलाह दी गई है। साथ ही, वैकल्पिक रास्तों का चुनाव करने की सलाह दी गई है।

यह भी पढ़ें- दिल्ली-एनसीआर में प्रदूषण पर सख्ती, 191 उद्योगों को 24 घंटे में बंद कराने का निर्देश; लापरवाह अफसरों की तय होगी जवाबदेही

देश और दुनिया की ताजा खबरों के लिए Hindi News देखें। Live Cricket Score , IPO Listings, Shiv Chalisa, राशिफल और दुर्गा चालीसा पर अन्य जानकारी पाएं।