विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

गाजियाबाद के इंदिरापुरम में बेकाबू बस का तांडव, कई वाहनों को टक्कर मारकर ढाबे में घुसी; एक घायल

Published: Thu, 13 Aug 2026 12:02 PM (IST)

गाजियाबाद के इंदिरापुरम में गुरुवार को एक बेकाबू बस ने कई वाहनों को टक्कर मारी और एक ढाबे में जा ...और पढ़ें

इंदिरापुरम क्षेत्र में गुरुवार को एक बस ने कई वाहनों को टक्कर मारने के बाद एक ढाबे में घुसकर दुर्घटना को अंजाम दिया।

इंदिरापुरम क्षेत्र में गुरुवार को एक बस ने कई वाहनों को टक्कर मारने के बाद एक ढाबे में घुसकर दुर्घटना को अंजाम दिया।

HighLights

  1. इंदिरापुरम में बेकाबू बस ने कई वाहनों को टक्कर मारी।

  2. बस ढाबे में घुसी, एक युवक घायल, हालत स्थिर।

  3. चालक मौके से फरार, पुलिस ने बस कब्जे में ली।

जागरण संवाददाता, गाजियाबाद। इंदिरापुरम क्षेत्र में गुरुवार को एक बस ने कई वाहनों को टक्कर मारने के बाद एक ढाबे में घुसकर दुर्घटना को अंजाम दिया। हादसे में एक युवक घायल हो गया, जिसे तुरंत अस्पताल में भर्ती कराया गया। उसकी हालत स्थिर बताई जा रही है।

प्रत्यक्षदर्शियों के अनुसार, बस नियंत्रण खो बैठने के बाद सड़क पर खड़े वाहनों से टकराती हुई सीधे ढाबे के अंदर घुस गई। इस दौरान आसपास के लोग सहम गए। हादसे के तुरंत बाद बस चालक मौके से फरार हो गया।

सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची और बस को कब्जे में ले लिया। पुलिस ने चालक की तलाश शुरू कर दी है। मामले की जांच चल रही है। पुलिस का कहना है कि चालक की पहचान होते ही उसे जल्द गिरफ्तार किया जाएगा। इलाके में यातायात व्यवस्था सामान्य कर दी गई है।

यह भी पढ़ें- गाजियाबाद के डॉक्टरों का कमाल, 7 घंटे की सर्जरी कर जोड़ा कटा हाथ

यह भी पढ़ें- हादसा या खुदकुशी? गाजियाबाद के होटल में तीसरी मंजिल से गिरकर बिहार के युवक की मौत