विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

बेसिक शिक्षा विभाग में बड़ा फेरबदल, 15 अधिकारियों का हुआ तबादला; राहुल पंवार बने गाजियाबाद के नए BSA

Published: Fri, 27 Nov 2026 08:28 PM (IST)

गाजियाबाद के बेसिक शिक्षा अधिकारी ओमप्रकाश यादव समेत 15 अधिकारियों का तबादला किया गया है।

गाजियाबाद का नए बीएसए राहुल पंवार। फोटो-जागरण आर्काइव

गाजियाबाद का नए बीएसए राहुल पंवार। फोटो-जागरण आर्काइव

HighLights

  1. शासन ने बेसिक शिक्षा विभाग के 15 अधिकारियों का तबादला किया।

  2. राहुल पंवार गाजियाबाद के नए जिला बेसिक शिक्षा अधिकारी बने।

  3. ओमप्रकाश यादव को बलिया में वरिष्ठ प्रवक्ता पद पर भेजा गया।

जागरण संवाददाता, गाजियाबाद। विधानसभा चुनाव की तैयारियों के बीच शासन ने बेसिक शिक्षा विभाग के 15 अधिकारियों के तबादले किए हैं। शुक्रवार को जारी आदेश के अनुसार गौतमबुद्धनगर के जिला बेसिक शिक्षा अधिकारी राहुल पंवार को गाजियाबाद का नया बीएसए बनाया गया है।

राहुल पंवार को 28 नवंबर 2023 में गौतमबुद्ध नगर का बीएसए नियुक्त किया गया था। इससे पहले वह गौतमबुद्धनगर के जिला शिक्षा एवं प्रशिक्षण संस्थान (डायट) में वरिष्ठ प्रवक्ता के पद पर तैनात थे।

ओम प्रकाश यादव की बदली जिम्मेदारी

वहीं, गाजियाबाद में तैनात रहे जिला बेसिक शिक्षा अधिकारी ओमप्रकाश यादव को बलिया स्थित जिला शिक्षा एवं प्रशिक्षण संस्थान में वरिष्ठ प्रवक्ता के पद पर भेजा गया है। ओम प्रकाश यादव की गाजियाबाद में तैनाती जुलाई 2023 में हुई थी।

WhatsApp Image 2026-11-27 at 7.45.01 PM

उन्होंने तीन साल और करीब पांच माह जिले में बेसिक शिक्षा अधिकारी के पद पर सेवाएं दीं। शासन की ओर से जारी आदेश में संबंधित अधिकारियों को बिना प्रतिस्थानी की प्रतीक्षा किए तत्काल नई तैनाती स्थल पर कार्यभार ग्रहण करने के निर्देश दिए गए हैं।

यह भी पढ़ें- यूपी चुनाव से पहले बड़ा फेरबदल: गाजियाबाद-नोएडा और अमेठी समेत 15 जिलों के BSA का ट्रांसफर, अब कहां की मिली कमान?

देश और दुनिया की ताजा खबरों के लिए Hindi News देखें। Live Cricket Score ,IPO Listings, Shiv Chalisa, राशिफल और दुर्गा चालीसा पर अन्य जानकारी पाएं।