विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

इंदिरापुरम में साइड न देने पर बाइक सवार पर जानलेवा हमला, पुलिस जांच में जुटी

Published: Mon, 12 Oct 2026 02:38 PM (IST)

इंदिरापुरम के मकनपुर अंडरपास के पास साइड न देने पर स्कूटी सवारों ने बाइक सवार शनि हैदर को लोहे की रॉड और डंडों से पीटा, जिससे वह घायल हो गए।

इंदिरापुरम में साइड न देने पर बाइक सवार पर जानलेवा हमला ( एआई जेनरेटेड इमेज )

इंदिरापुरम में साइड न देने पर बाइक सवार पर जानलेवा हमला ( एआई जेनरेटेड इमेज )

HighLights

  1. मकनपुर अंडरपास पर साइड न देने पर मारपीट।

  2. स्कूटी सवारों ने बाइक चालक को पीटा।

  3. पीड़ित ने पुलिस में शिकायत दर्ज कराई।

आशुतोष गुप्ता, साहिबाबाद। इंदिरापुरम थाना क्षेत्र में मकनपुर अंडरपास के पास साइड नहीं देने पर स्कूटी सवारों ने बाइक सवार के साथ मारपीट की।

आरोपितों ने लोहे की राड व डंडों से वारकर पीड़ित को घायल कर दिया। पीड़ित ने आराेपितों के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज कराई है। पुलिस मामले की जांच कर रही है।

साइड नहीं देने पर शुरू कर दी गालीगलौज

नोएडा के सेक्टर 73 सरफाबाद निवासी शनि हैदर का कहा है कि वह किसी काम से अपनी बाइक से इंदिरापुरम काला पत्थर आ रहे थे। इस दौरान जब वह मकनपुर अंडरपास के पास पहुंचे तो ई-स्कूटी सवार दो युवकों ने हार्न बजाकर साइड मांगी।

उनके साइड नहीं देने पर आरोपितों ने आगे जाकर उन्हें रोक लिया और गाली-गलौज करने लगे। दोनों ने लोहे की राड व डंडे निकाल लिए और उनके साथ मारपीट करते हुए हमला कर दिया।

पीड़ित बोले, उन्हें गंभीर चोट आ सकती थी

इस घटना में उन्हें काफी चोट आईं। पीड़ित का कहना है कि यदि उन्होंने हेलमेट नहीं पहना होता तो उन्हें गंभीर चोट आ सकती थीं।

पीड़ित ने मामले की शिकायत पुलिस से की। एसीपी इंदिरापुरम सूर्यबली मौर्य का कहना है कि रिपोर्ट दर्ज कर जांच की जा रही है।

यह भी पढ़ें- इंदिरापुरम में गहने दोगुना करने का लालच देकर युवक से ठगी, पुलिस जांच में जुटी